Welcome to RK NEWS 24 MEDIA   Click to listen highlighted text! Welcome to RK NEWS 24 MEDIA
BREAKING NEWS

विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजनाके आवेदकों का साक्षात्कार 17से 18 21से22 जुलाई तक*

विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजनाके आवेदकों का साक्षात्कार 17से 18
21से22 जुलाई तक

गोण्डा जिला उद्योग प्रोत्साहन एवं उद्यमिता विकास केन्द्र, गोण्डा द्वारा विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के अंतर्गत धोबी बढ़ई व हलवाई से संबंधित 10 दिवसीय प्रशिक्षण एवं प्रशिक्षण उपरांत उन्नत टूलकिट वितरण हेतु ऑनलाइन आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के साक्षात्कार की तिथियां घोषित कर दी गई हैं।उपायुक्त उद्योग बाबूराम ने बताया कि 13 जुलाई को खाद्य प्रसंस्करण (दाल), 17 जुलाई को धोबी ट्रेड तथा 18 जुलाई को कुम्हार ट्रेड से
21जुलाई को हलवाई ट्रेड Aसे L तक 22जुलाई S Z तक
आवेदकों का साक्षात्कार आयोजित किया जाएगा। सभी साक्षात्कार पूर्वाह्न 11 बजे से कार्यालय उपायुक्त उद्योग, जिला उद्योग प्रोत्साहन एवं उद्यमिता विकास केन्द्र, गोण्डा में संपन्न होंगे।उन्होंने बताया कि जिन अभ्यर्थियों ने वेबसाइट www.msme.up.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन किया है, वे निर्धारित तिथि एवं समय पर अपने सभी मूल दस्तावेजों के साथ अनिवार्य रूप से उपस्थित हों। साक्षात्कार में अनुपस्थित रहने वाले आवेदकों के आवेदन पर कोई विचार नहीं किया जाएगा।
उपायुक्त उद्योग ने सभी पात्र अभ्यर्थियों से समय से उपस्थित होकर चयन प्रक्रिया में भाग लेने की अपील की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!