Welcome to RK NEWS 24 MEDIA   Click to listen highlighted text! Welcome to RK NEWS 24 MEDIA
BREAKING NEWSUncategorized
Trending

स्वतंत्रता दिवस परेड की तैयारियां अंतिम चरण में, डीसी-एसपी ने किया निरीक्षण

पाकुड़। स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर पाकुड़ जिले में तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। आगामी 15 अगस्त को रानी ज्योतिर्मयी स्टेडियम में आयोजित होने वाले मुख्य समारोह से पहले 10 से 13 अगस्त तक स्वतंत्रता दिवस परेड का पूर्वाभ्यास कराया गया। पूर्वाभ्यास का निरीक्षण उपायुक्त मेघा भारद्वाज एवं पुलिस अधीक्षक अनुदीप सिंह ने किया।निरीक्षण के दौरान डीसी और एसपी ने परेड में शामिल विभिन्न टुकड़ियों के अनुशासन, कदमताल, वेशभूषा एवं समन्वय का जायजा लिया। अधिकारियों ने जवानों एवं प्रतिभागियों को बेहतर प्रदर्शन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।अधिकारियों ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस समारोह गरिमापूर्ण एवं व्यवस्थित तरीके से संपन्न हो, इसके लिए सभी तैयारियों को समय पर पूरा किया जाए। मुख्य समारोह स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, साफ-सफाई सहित अन्य व्यवस्थाओं को लेकर भी संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।15 अगस्त को रानी ज्योतिर्मयी स्टेडियम में आयोजित होने वाले मुख्य समारोह में ध्वजारोहण के साथ परेड एवं अन्य कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। जिला प्रशासन की ओर से समारोह को सफल बनाने के लिए तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

MD ASFAK HUSSAIN (vicky)

सच की आवाज़°हर खबर आप के साथ

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!