ई-रिक्शा चालक से मारपीट कर मोबाइल तोड़ने और रुपये छीनने का आरोप

शाहाबाद/हरदोई। थाना शाहाबाद क्षेत्र के गढ़पुर गांव में एक ई-रिक्शा चालक के साथ मारपीट कर मोबाइल तोड़ने और रुपये छीनने का मामला सामने आया है। पीड़ित अवनीश उर्फ गोलू पुत्र अनीश निवासी सरदार नगर ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
पीड़ित के अनुसार, वह 5 सितंबर की शाम ई-रिक्शा से सवारी छोड़ने गढ़पुर गया था। आरोप है कि दाताराम के मकान के सामने गिरधारी पुत्र बलगम, धनवीर, सचिन, अंकित और गोलू समेत कुछ लोगों ने उसके साथ गाली-गलौज करते हुए लात-घूंसों से मारपीट की। आरोप है कि हमलावरों ने उसका मोबाइल जमीन पर पटक दिया, जिससे डिस्प्ले टूट गई।
पीड़ित का आरोप है कि ई-रिक्शा की किस्त जमा करने के लिए साथ लाए लगभग 10000 500 हजाररुपये भी आरोपियों ने छीन लिए तथा विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी।
पीड़ित ने थाना प्रभारी से मामले की जांच कर आरोपियों के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग की है। पुलिस जांच के बाद मामले में आगे की कार्रवाई की बात कही जा रही है।




