Welcome to RK NEWS 24 MEDIA   Click to listen highlighted text! Welcome to RK NEWS 24 MEDIA
BREAKING NEWSUncategorized
Trending

शहीद स.अ.नि. चंद्राय सोरेन की स्मृति में एसपी कार्यालय परिसर में खुला पुस्तकालय

शहीद चंद्राय सोरेन की स्मृति में पुस्तकालय का उद्घाटन

साहिबगंज। शहीद स.अ.नि. चंद्राय सोरेन की स्मृति में पुलिस अधीक्षक कार्यालय, साहिबगंज में एक पुस्तकालय का उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर स्कूली बच्चों की मौजूदगी में पुस्तकालय का शुभारंभ किया गया। पुस्तकालय की स्थापना का उद्देश्य पुलिसकर्मियों और विद्यार्थियों में अध्ययन की रुचि विकसित करने के साथ-साथ उनके ज्ञान में वृद्धि करना है।नवनिर्मित पुस्तकालय में कानून, साहित्य, धार्मिक सहित विभिन्न विषयों से संबंधित ज्ञानवर्धक पुस्तकों का संग्रह उपलब्ध कराया गया है। यहां मौजूद पुस्तकें पुलिसकर्मियों को अपने कार्य और कानून से संबंधित जानकारी प्राप्त करने में सहायक होंगी, वहीं स्कूली विद्यार्थियों को भी सामान्य ज्ञान और अन्य विषयों की उपयोगी जानकारी मिलेगी।कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने पुस्तकालय में उपलब्ध पुस्तकों का अवलोकन किया। इस पहल को शिक्षा और ज्ञान के प्रसार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। पुस्तकालय के माध्यम से पुलिसकर्मियों और विद्यार्थियों को एक बेहतर अध्ययन का वातावरण उपलब्ध कराने का प्रयास किया गया है।शहीद स.अ.नि. चंद्राय सोरेन की स्मृति में स्थापित यह पुस्तकालय न केवल उनके योगदान को स्मरण करने का माध्यम बनेगा, बल्कि आने वाले समय में पुलिसकर्मियों और विद्यार्थियों के लिए ज्ञानार्जन का एक उपयोगी केंद्र भी साबित होगा।

MD ASFAK HUSSAIN (vicky)

सच की आवाज़°हर खबर आप के साथ

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!