रिमझिम फुहारों के बीच सैकड़ो लोगों ने उठाया वाटर पार्क का आनंद
आर एस एम वाटर पार्क आने वाले दिनों मे पांच और योजनाओं को उतारने के लिए प्रयत्नशील __गोविन्द मिश्रा

गोंडा__ आरएसएम वेव वाली वॉटर पार्क जो जनपद की एक पहचान बन चुकी है जहां आजकल ग्रीष्मकालीन अवकाश मना रहे छात्र व छात्राएं अपने परिजनों के साथ वाटर पार्क का आनंद उठाते हैं वही छुट्टियों के दिन युवक या युक्तियां भी इससे अछूते नहीं रहते वाटर पार्क के संस्थापक गोविंद मिश्रा द्वारा बताया गया कि उक्त वाटर पार्क की सोच जनपद मे अब तक वाटर पार्क न होना व बच्चों के आनंद हेतु उठाई गयी एक कदम है जिसे मैं व मेरे परिवार ने विगत कई वर्षों पूर्व बनाने की योजना बनाई थी जो आज धरातल पर है जबकि श्री मिश्रा ने बताया की आने वाले दिनों में बच्चों के लिए खेल पार्क, गिविंग पार्क, रिजाल्ट पार्क के साथ कई और योजनाओं को अमली जामा पहनाने की योजना है जनपद के लोगों का स्नेह और बड़ों का आशीर्वाद रहा तो विगत कुछ ही दिनों में पांच और बड़े पार्कों की योजना सभी के समक्ष होगी श्री मिश्रा ने बताते हुए यह भी कहा कि पार्क में स्नान करने वाले लोगों के लिए शुद्ध जल अच्छे तैराकी व गार्ड लगे होते हैं साथ ही सीसी टीवी कैमरा से लैस उक्त वाटर पार्क में किसी भी तरह की कोई असुविधा ना हो इन बातों का खास ख्याल रखते हुए जनपद वासियों को सुगम व्यवस्था पहुंचाई जा रही है खैर द्वितीय शनिवार की छुट्टी पर वाटर पार्क का आनंद जनपद के दर्जनों अधिवक्ताओं में सुशील कुमार श्रीवास्तव उर्फ पंकज के साथ सैकड़ो लोगों ने वाटर पार्क का उठाया लुफ्त और सुगम व्यवस्था की की खूब की प्रसंसा।




