Welcome to RK NEWS 24 MEDIA   Click to listen highlighted text! Welcome to RK NEWS 24 MEDIA
BREAKING NEWSE-Paperhttps://rknews24.in/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifUncategorizedशाहाबादहरदोई

*स्वच्छता, शिक्षा और हरियाली का संदेश: इनर व्हील क्लब ने बच्चों व माताओं को किया जागरूक*

*स्वच्छता, शिक्षा और हरियाली का संदेश: इनर व्हील क्लब ने बच्चों व माताओं को किया जागरूक*

 

हरदोई। इनर व्हील क्लब हरदोई की अध्यक्ष निशा बाजपेई के नेतृत्व में कम्पोजिट विद्यालय तत्योरा स्थित आंगनबाड़ी केंद्र पर स्वच्छता, पोषण, शिक्षा एवं पर्यावरण संरक्षण विषय पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों और उनकी माताओं में स्वस्थ जीवनशैली, नियमित शिक्षा तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना था।

 

कार्यक्रम में करीब 22 बच्चों एवं उनकी माताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। क्लब की ओर से उपस्थित लोगों को व्यक्तिगत स्वच्छता, संतुलित पोषण, शिक्षा के महत्व और स्वच्छ व हरित वातावरण बनाए रखने के बारे में सरल एवं प्रेरक जानकारी दी गई। इस दौरान प्रतिभागियों को स्वच्छता किट वितरित की गई तथा वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया गया।

 

कार्यक्रम में इनर व्हील क्लब की पूर्व अध्यक्षा वंदना गुप्ता, पारुल तिवारी, विद्यालय की प्रधानाध्यापिका मिथिलेश कुमारी सहित शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहीं। सभी ने मिलकर पर्यावरण को सुरक्षित रखने और स्वच्छता को जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम को बच्चों और अभिभावकों ने सराहा तथा इसे समाज में सकारात्मक बदलाव की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल बताया।

पत्रकार*

*शाहाबाद (हरदोई)*

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!