Welcome to RK NEWS 24 MEDIA   Click to listen highlighted text! Welcome to RK NEWS 24 MEDIA
BREAKING NEWSE-Paperhttps://rknews24.in/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifUncategorizedटॉप न्यूज़यूपीराज्य

पिहानी। पुलिस की वर्दी के पीछे छिपी मानवता का एक और उदाहरण पिहानी क्षेत्र में देखने को मिला।

आधी रात में फंसे कांवड़ियों के लिए ‘देवदूत’ बने कोतवाल, 30 मिनट में दौड़ा दी मदद

आधी रात में फंसे कांवड़ियों के लिए ‘देवदूत’ बने कोतवाल, 30 मिनट में दौड़ा दी मदद

 

रात 11:10 बजे मिली सूचना, समाजसेवी जोगराज सिह व जन सहयोग से करीब 30 मिनट में बस हुई ठीक।

 

कांवड़ियों ने कहा—ऐसी सक्रियता से पुलिस के प्रति आमजन का विश्वास और मजबूत होता है।

 

नवनीत कुमार राम जी

 

पिहानी। पुलिस की वर्दी के पीछे छिपी मानवता का एक और उदाहरण पिहानी क्षेत्र में देखने को मिला। रात्रि करीब 11:10 बजे लखीमपुर से फर्रुखाबाद जलाभिषेक के लिए जा रहे कांवड़ियों से भरी बस का क्लच पाइप फटने से पंडरवा और चठिया के बीच बस अचानक खराब हो गई। सुनसान रात में बस खराब होने से कांवड़ियों के सामने सबसे बड़ी समस्या यह थी कि आखिर रात्रि में बस को ठीक कैसे कराया जाए।

कांवड़ियों ने मामले की सूचना पिहानी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक श्याम नारायण सिंह ने तत्काल सक्रियता दिखाई और जनसहयोग से मिस्त्री तथा आवश्यक क्लच पाइप की व्यवस्था कराई। पुलिस की तत्परता का परिणाम रहा कि करीब 30 मिनट के भीतर मिस्त्री मौके पर पहुंच गया और बस को दुरुस्त करा दिया गया।

बस ठीक होने के बाद कांवड़ियों ने राहत की सांस ली और अपनी यात्रा दोबारा शुरू की। कांवड़ियों ने पिहानी पुलिस और प्रभारी निरीक्षक श्याम नारायण सिंह की तत्परता की सराहना करते हुए कहा कि रात के समय पुलिस ने जिस तरह मदद के लिए हाथ बढ़ाया, उससे पुलिस का मानवीय चेहरा सामने आया है।

कांवड़ियों ने कहा कि पुलिस की ऐसी सक्रियता और सहयोग से आमजन के मन में पुलिस के प्रति विश्वास और मजबूत होता है। योगी सरकार में पुलिस का मानवीय और संवेदनशील चेहरा सामने लाने वाली ऐसी पहल कानून-व्यवस्था के साथ मानवता की मिसाल भी पेश कर रही है।

प्रभारी निरीक्षक श्याम नारायण सिंह की तत्परता व समाज सेवी जो गराज सिंह बाबा मैरिज हॉल के टेक्नीशियन दिलेर सिंह, गोपी सिंह, शैलेंद्र शर्मा के सहयोग से कांवड़ियों की यात्रा बाधित होने से बच गई। रात्रि में पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई की क्षेत्र में भी सराहना हो रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!