Welcome to RK NEWS 24 MEDIA   Click to listen highlighted text! Welcome to RK NEWS 24 MEDIA
Uncategorized

विभाजन का दर्द राष्ट्र आज भी नहीं भूला है और न कभी भूल पाएगा भाजपा के प्रदेश मंत्री  अवधेश श्रीवास्तव

 

गोण्डा,14 अगस्त । विभाजन का दर्द राष्ट्र आज भी नहीं भूला है और न कभी भूल पाएगा यह बात भाजपा के प्रदेश मंत्री श्री अवधेश श्रीवास्तव जी ने भाजपा द्वारा आयोजित कार्यक्रम “विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस “संगोष्ठि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित करते हुए कहा ।
भाजपा जिला मीडिया प्रभारी विवेक मणि श्रीवास्तव ने बताया कि भाजपा द्वारा आज टाउन हॉल में विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस संगोष्ठि का आयोजन किया गया जिसमें कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे भाजपा जिला अध्यक्ष श्री अकबाल बहादुर तिवारी ने कहा कि जनपद में परिवारो की वेदना भरी स्मृतियों को सुनकर दिल काफ़ी विचलित होता है संगोष्ठि में विभाजन के दर्द सहन करने वाले पीड़ित परिवारों के सदस्य भाजपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष श्री राजेश राय चंदानी,श्री मथुरा दास लधानी, जय राम दास सिंधी,गुरु द्वारा दुख निवारण साहिब के प्रमुख सरदार हरजीत सिंह छाबड़ा,सरदार महेंद्र सिंह छाबड़ा,सरदार राजेन्द्र सिंह भाटिया,सरदार अजीत सिंह सलूजा,मल्टी मोमेंट् रेस्टोरेंट के संस्थापक श्री राजू सिंधी का माल्यार्पण कर अभिनंदन किया गया ।सभी सदस्यों ने अपने परिवार के बुजुर्गो द्वारा सही गई पीड़ा का ज़िक्र किया और सरकारों द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की सराहना की ।मंच का संचालन जिला महामंत्री व कार्यक्रम के संयोजक श्री राकेश तिवारी ने किया,कार्यक्रम समाप्त होने के बाद सभी लोगों द्वारा मौन जलूस निकाला गया और स्व लाल बहादुर शास्त्री के प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की गई।
भाजपा मीडिया प्रभारी विवेक मणि श्रीवास्तव ने बताया कि कार्यक्रम में पूर्व ज़िलाध्यक्ष श्री सूर्य नारायण तिवारी,विधायक प्रभात वर्मा, विनय द्विवेदी,विधायक अजय सिंह,सांसद प्रतिनिधि रमाशंकर मिश्रा डॉ रंजन शर्मा,श्री के के श्रीवास्तव,राजीव रस्तोगी,अर्जुन तिवारी,प्रमोद आर्य,वंदना गुप्ता,हरीश शुक्ला,नीरज मौर्या, आशीष त्रिपाठी,राजेश तिवारी,विकास अग्रवाल,जितेंद्र नाथ पाण्डेय,उमेश शुक्ला,विद्या भूषण द्विवेदी,मनीष द्विवेदी,राम गोपाल साहू,नंद किशोर नन्दू,प्रिंस चौरसिया,सचिन बाल्मीकी राजा बाबू गुप्ता आदि पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता व मंडल अध्यक्ष लोग उपस्थित रहे ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!