Welcome to RK NEWS 24 MEDIA   Click to listen highlighted text! Welcome to RK NEWS 24 MEDIA
BREAKING NEWSUncategorized
Trending

अल्ट्रासाउंड केंद्रों के पंजीकरण व अनुपालन की हुई समीक्षा

PC&PNDT जिला सलाहकार समिति की बैठक में उपायुक्त दीपक कुमार दूबे ने दिए सख्त निगरानी एवं कार्रवाई के निर्देश

[जिला मुख्यालय]। उपायुक्त श्री दीपक कुमार दूबे की अध्यक्षता में PC&PNDT जिला सलाहकार समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले में संचालित अल्ट्रासाउंड केंद्रों के पंजीकरण, निरीक्षण एवं PC&PNDT अधिनियम के तहत निर्धारित नियमों के अनुपालन की विस्तृत समीक्षा की गई।बैठक के दौरान अल्ट्रासाउंड केंद्रों के पंजीकरण की स्थिति, नियमित निरीक्षण तथा आवश्यक दस्तावेजों एवं अभिलेखों के संधारण की जानकारी ली गई। उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी अल्ट्रासाउंड केंद्रों में PC&PNDT अधिनियम एवं निर्धारित दिशा-निर्देशों का अक्षरशः पालन सुनिश्चित कराया जाए।उपायुक्त ने कहा कि अल्ट्रासाउंड केंद्रों की नियमित निगरानी और निरीक्षण में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। नियमों का उल्लंघन या किसी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध नियमानुसार सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।बैठक में समिति के सदस्यों एवं संबंधित पदाधिकारियों ने PC&PNDT के प्रावधानों के प्रभावी अनुपालन, निगरानी व्यवस्था को मजबूत करने तथा अनियमितताओं पर त्वरित कार्रवाई को लेकर आवश्यक बिंदुओं पर चर्चा की। उपायुक्त ने सभी संबंधित अधिकारियों को समन्वय के साथ कार्य करते हुए नियमों के अनुपालन की प्रभावी व्यवस्था बनाए रखने का निर्देश दिया।

MD ASFAK HUSSAIN (vicky)

सच की आवाज़°हर खबर आप के साथ

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!