Welcome to RK NEWS 24 MEDIA   Click to listen highlighted text! Welcome to RK NEWS 24 MEDIA
BREAKING NEWSE-Paperhttps://rknews24.in/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifUncategorizedगोंडाटॉप न्यूज़दुर्घटनायूपीलोकल न्यूज़हादसा

गोंडा: विद्युत विभाग की लापरवाही बनी काल, 3 दिन में 7 जानवर-1 इंसान की करंट से मौत

आवास विकास में विद्युत पोल से चिपककर तड़प-तड़पकर मरी गाय, वीडियो वायरल, सूचना के बाद भी जेई ने नहीं ली

गोण्डा। विद्युत विभाग की घोर लापरवाही के चलते जिले में आए दिन इंसान तो कहीं बेजुबान जानवरों की जान जा रही है। ताजा मामला आवास विकास कॉलोनी का है, जहां विद्युत पोल में उतरे करंट की चपेट में आने से एक गाय की तड़प-तड़पकर मौत हो गई। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हैरानी की बात यह है कि आवास विकास बिजली घर के ठीक पीछे हुई इस घटना की सूचना के बाद भी जेई ने कोई कार्रवाई नहीं की।

 

3 दिन में 8 मौतें, फिर भी नहीं जागा विभाग

 

स्थानीय लोगों के मुताबिक, पिछले 3 दिन के भीतर जिले में करंट लगने से 7 जानवर और 1 इंसान की मौत हो चुकी है। आवास विकास में गाय की मौत के बाद लोगों में भारी आक्रोश है। लोगों का आरोप है कि विद्युत पोल में करंट उतरने की शिकायत कई बार की गई, लेकिन विद्युत विभाग के कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचे।

 

जेई बने रहे अनजान

 

स्थानीय निवासियों ने बताया कि आवास विकास जेई को घटना की सूचना दी गई थी, लेकिन वे अनजान बने रहे। विद्युत घर के ठीक पीछे हुए इस हादसे ने विभाग की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। लोगों का कहना है कि बरसात के मौसम में खंभों से करंट उतरना आम हो गया है, लेकिन मेंटेनेंस के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति होती है।

 

सोशल मीडिया पर फूटा गुस्सा

 

गाय की करंट से तड़पकर मौत का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लोग विद्युत विभाग को कोस रहे हैं। लोगों ने जस्टिस फार एनिमल्स, और विद्युत विभाग के जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

 

क्या कहते हैं अधिकारी

 

इस मामले में अभी तक विद्युत विभाग के किसी जिम्मेदार अधिकारी का बयान सामने नहीं आया है। वहीं स्थानीय लोगों ने डीएम से मामले की जांच कराकर लापरवाह कर्मचारियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!