Welcome to RK NEWS 24 MEDIA   Click to listen highlighted text! Welcome to RK NEWS 24 MEDIA
BREAKING NEWSE-Paperhttps://rknews24.in/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifUncategorizedगोंडाटॉप न्यूज़यूपीहादसा

भाजपा नेता सहित छ: लोगों के खिलाफ जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज

सरकारी जमीन पर बने मकान को लेकर हुई थी शिकायत

गोण्डा।जिले के वजीरगंज थाना क्षेत्र में सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे की शिकायत करने के बाद एक व्यक्ति के भाई पर जानलेवा हमला कर दिया गया है।पीड़ित पक्ष की तहरीर पर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि एवं भाजपा नेता समेत छ: लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।घायल का जिला मुख्यालय स्थित मेडिकल कालेज में इलाज चल रहा है।आरोप है कि शिकायत से नाराज ग्राम प्रधान प्रतिनिधि व भाजपा नेता स्वामी नाथ सिंह और उनके साथियों ने शिकायतकर्ता के भाई पर लाठी डंडों से हमला कर दिया।घटना सोमवार दोपहर लगभग 12.30 बजे की है।प्राप्त जानकारी के अनुसार पीड़ित विवेक कुमार शर्मा खेत से अपने घर लौट रहे थे कि पहले से ही रास्ते में घात लगाए बैठे आरोपियों ने उन्हें रोक लिया और गाली गलौज करते हुए लाठी डंडों से हमला कर दिया।मारपीट में विवेक कुमार शर्मा गंभीर रूप से घायल हो कर बेहोश हो गए।घटना के बाद परिजन विवेक कुमार शर्मा को इलाज के लिए जिला मुख्यालय स्थित मेडिकल कालेज ले गए,जहाँ उनका इलाज चल रहा है।चिकित्सकों के अनुसार विवेक कुमार शर्मा की हालत गंभीर बनी हुई है।पीड़ित के भाई मुकेश कुमार शर्मा की तहरीर पर वजीरगंज पुलिस ने सोमवार शाम लगभग 5.30 बजे ग्राम प्रधान प्रतिनिधि एवं भाजपा नेता स्वामी नाथ सिंह,हर्षित सिंह, निरंजन सिंह,शैलेश सिंह,विजय प्रताप सिंह और सौरभ सिंह के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।मुकदमे में जानलेवा हमला और गाली गलौज सहित अन्य धाराएं भी शामिल हैं।प्रकरण की विवेचना उपनिरीक्षक अंकित उपाध्याय को सौंपी गई है।महेश कुमार शर्मा ने बताया कि उन्होंने कुछ समय पहले जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन से शिकायत किया था कि गांव में गाटा संख्या 1507 स्थित सरकारी खलिहान की जमीन पर स्वामी नाथ सिंह ने अवैध कब्जा कर मकान बना लिया है।उक्त शिकायत पर जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी न्यायिक तरबगंज को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए थे।महेश शर्मा का आरोप है कि वह और गिरीश दत्त त्रिपाठी लगातार सरकारी जमीन को कब्जामुक्त कराने की मांग कर रहे थे।इसी रंजिश में आरोपियों ने उनके भाई पर हमला कर दिया।उन्होंने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और सरकारी जमीन से अवैध कब्जा हटाने की मांग की है।वजीरगंज थानाध्यक्ष विपुल पांडेय ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है तथा मामले की विस्तृत जांच की जा रही है।उन्होंने कहा कि जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

देवीपाटन मंडल ब्यूरो आवेश अंसारी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!