बड़े मंगल पर श्रद्धा और सेवा का संगम, भव्य भंडारे का हुआ आयोजन गोन्डा

गोन्डा ज्येष्ठ माह के तीसरे बड़े मंगल के पावन अवसर पर शहर के स्वर्ण गंगा ज्वेलर्स निकट भरत मिलाप चौराहे पर श्रद्धा और उत्साह के साथ भव्य भंडारे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ आयोजक जमुना प्रसाद रस्तोगी एवं हेमलता रस्तोगी द्वारा गठजोड़ के साथ श्री बालाजी महाराज के विधिवत पूजन-अर्चन एवं आरती से हुआ।
पूजन के उपरांत विशाल भंडारे का आयोजन शुरू किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सहभागिता कर प्रसाद ग्रहण किया। भंडारे में पूड़ी-सब्जी, छोला-चावल तथा नुगती दाने का प्रसाद वितरित किया गया। पूरे आयोजन स्थल पर भक्तिमय वातावरण बना रहा और श्रद्धालुओं ने भगवान श्री बालाजी का आशीर्वाद प्राप्त किया।
इस अवसर पर जमुना प्रसाद रस्तोगी,राजू रस्तोगी, संजय रस्तोगी ,अमित सोनी,रवि सोनी ,उमेश शुक्ला जिला मंत्री भाजपा,सोनिया रस्तोगी,मीठी, राशी, उन्नति , वंश रस्तोगी, सम्राट रस्तोगी ,ओमी सिंधी,रिशु सिंधी सहित अनेक श्रद्धालु एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे और कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना योगदान दिया।




