Welcome to RK NEWS 24 MEDIA   Click to listen highlighted text! Welcome to RK NEWS 24 MEDIA
BREAKING NEWSE-Paperदुर्घटनायूपी

उन्नाव)। आसीवन थाना क्षेत्र के अंतर्गत मियाँगंज चौराहे पर नवनिर्मित डिवाइडर लगभग मात्र एक माह में ही टूट गए हैं

थाना प्रभारी आसीवन प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस द्वारा 200 मीटर दूर वाहन खड़े करने

मियाँगंज (उन्नाव)। आसीवन थाना क्षेत्र के अंतर्गत मियाँगंज चौराहे पर नवनिर्मित डिवाइडर लगभग मात्र एक माह में ही टूट गए हैं। लखनऊ-बांगरमऊ मार्ग और चकलवंशी-सण्डीला को जोड़ने वाले इस चौराहे पर डिवाइडरों के क्षतिग्रस्त होने से सरकारी धन के दुरुपयोग का आरोप लगाया जा रहा है।

लोक निर्माण विभाग ने जाम और सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के उद्देश्य से इन डिवाइडरों का निर्माण कराया था। हालांकि, ड्राइवरों की लापरवाही और कथित विभागीय अनियमितताओं के कारण ये क्षतिग्रस्त हो गए हैं।
इस मामले पर उन्नाव के लोक निर्माण विभाग के एक्ससीएन सुबोध कुमार ने बताया कि यह प्रकरण उनके संज्ञान में आया है। उन्होंने जानकारी दी कि जांच के लिए एक जूनियर इंजीनियर (जेई) को मौके पर भेजा जाएगा। जांच पूरी होने के बाद डिवाइडरों के कोनों पर लोहे के एंगल लगाए जाएंगे, ताकि भविष्य में वे क्षतिग्रस्त न हों।

थाना प्रभारी आसीवन प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस द्वारा 200 मीटर दूर वाहन खड़े करने और आड़े-तिरछे वाहन लगाने वालों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जाती है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि ऐसी कार्रवाई आगे भी जारी

RK NEWS 24 MEDIA

जिला रिपोर्टर अमन सिंह की रिपोर्ट

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!