Welcome to RK NEWS 24 MEDIA   Click to listen highlighted text! Welcome to RK NEWS 24 MEDIA
BREAKING NEWSE-Paperhttps://rknews24.in/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifUncategorizedगोंडायूपी

गोंडा मृतक आश्रित शिक्षणेत्तर कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों ने दो सूत्रीय मांग पत्र करनैलगंज के विधायक से मिलकर यशस्वी मुख्यमंत्री जी तक पहुंचाने का अनुरोध किया है।।

गोंडा मृतक आश्रित शिक्षणेत्तर कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों ने दो सूत्रीय मांग पत्र करनैलगंज के विधायक से मिलकर यशस्वी मुख्यमंत्री जी तक पहुंचाने का अनुरोध किया है।।

गोंडा, 13 जून। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक मृतक आश्रित शिक्षणेत्तर कर्मचारी संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष उमेश प्रताप मिश्र के नेतृत्व में शनिवार को एक प्रतिनिधिमंडल ने करनैलगंज विधायक अजय सिंह से मुलाकात कर मृतक आश्रित शिक्षणेत्तर कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं के समाधान हेतु मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल ने विधायक से मांगों को मुख्यमंत्री तक पहुंचाने का अनुरोध किया, जिस पर विधायक ने सकारात्मक आश्वासन दिया।

विधायक अजय सिंह ने संगठन के पदाधिकारियों को भरोसा दिलाया कि वह न केवल ज्ञापन मुख्यमंत्री तक पहुंचाएंगे, बल्कि स्वयं मुख्यमंत्री से मिलकर कर्मचारियों की समस्याओं के शीघ्र समाधान का प्रयास भी करेंगे। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की जायज मांगों पर गंभीरता से विचार कराया जाएगा।

ज्ञापन में प्रमुख रूप से दो महत्वपूर्ण मांगें उठाई गईं। पहली मांग बेसिक शिक्षा परिषद के अंतर्गत कार्यरत मृतक आश्रित शिक्षणेत्तर कर्मचारियों एवं लिपिकीय संवर्ग के कर्मचारियों को राज्य सरकार द्वारा बीते पांच सितंबर को शिक्षक दिवस के अवसर पर पर माननीय यशस्वी मुख्यमंत्री जी ने शिक्षक से लेकर खाना बनाने वाली रसोइया तक कैसलेस सुविधा प्रदान किया है परन्तु शिक्षणेत्तर कर्मचारियों व ब्लाक संसाधनो पर कार्यरत समूह घ के कर्मचारियों को वंचित रखा गया जबकि हमारे कर्मचारी नियमित रूप से कार्य कर रहे हैं कैशलेस चिकित्सा सुविधा योजना का लाभ न मिलने से संगठन मायूस है संघ का कहना है कि वर्तमान में इस योजना का लाभ अन्य कर्मचारियों को मिल रहा है, जबकि शिक्षणेत्तर कर्मचारी इससे वंचित क्यों रखा गया।।

दूसरी प्रमुख मांग पदोन्नति एवं सेवा संबंधी सुविधाओं से जुड़ी है। संघ ने बताया कि विभाग में आउटसोर्सिंग, संविदा एवं डेलीवेज कर्मचारियों की नियुक्तियों के कारण नियमित शिक्षणेत्तर कर्मचारियों के पदोन्नति के अवसर सीमित हो गए हैं। संगठन ने मांग की कि वर्षों से एक ही पद पर रहते हुए सेवानिवृत्त हो जाते हैं लिपिकीय कार्य कर रहे प्रशिक्षित कर्मचारियों को उनकी योग्यता एवं अनुभव के आधार पर उच्च पदों पर समायोजित किया जाए तथा रिक्त पदों पर पदोन्नति प्रक्रिया को शीघ्र पूरा किया जाए।

इसके अतिरिक्त अर्जित अवकाश के लाभ, तृतीय श्रेणी पदों पर समायोजन तथा विभागीय परीक्षाओं के माध्यम से पदोन्नति के अवसर उपलब्ध कराने की मांग भी उठाई गई। कर्मचारियों ने मृतक आश्रित नियुक्त कर्मचारियों को शिक्षकों की भांति ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से अंतरजनपदीय स्थानांतरण की सुविधा दिए जाने की भी मांग की।

इस अवसर पर संघ के जिलाध्यक्ष हरीश कुमार मिश्र, जिला महामंत्री प्रदीप कुमार उपाध्याय, कोषाध्यक्ष बिष्णु गुप्ता, जिला सचिव सुनील श्रीवास्तव, अरुण कुमार श्रीवास्तव, अमरेश सिंह, राम छबीले यादव, बहराइच के जिला उपाध्यक्ष राहुल सिंह, अमरेन्द्र यादव, भानु प्रताप सिंह, धर्मेंद्र सिंह, घनश्याम, दिग्विजय वर्मा, अजय वर्मा सहित बड़ी संख्या में कर्मचारी उपस्थित रहे।

संघ के पदाधिकारियों ने आशा व्यक्त की कि सरकार उनकी मांगों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय लेकर कर्मचारियों को राहत प्रदान करेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!