Welcome to RK NEWS 24 MEDIA   Click to listen highlighted text! Welcome to RK NEWS 24 MEDIA
BREAKING NEWSE-Paperhttps://rknews24.in/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifUncategorizedशाहाबादहरदोई

बीजेपी पिछड़ा वर्ग मोर्चा शाहाबाद नगर अध्यक्ष दीपकमल राठौर ने डिलीवरी वार्ड में भर्ती मरीजों को फल वितरण व पौधारोपण कर उच्च शिक्षा राज्यमंत्री का मनाया 53वां जन्मदिन‌।

भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा शाहाबाद नगर के अध्यक्ष दीपकमल राठौर के नेतृत्व में उच्च शिक्षा राज्यमंत्री रजनी तिवारी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में पार्टी के पदाधिकारियों द्वारा जनपद हरदोई के शाहाबाद विधानसभा के सरकारी अस्पताल में डिलीवरी वार्ड में भर्ती मरीजों को फल वितरित करने के तत्पश्चात् पर पौधारोपण कर उच्च शिक्षा राज्यमंत्री का जन्मदिन मनाया गया। अध्यक्ष दीपकमल राठौर ने कहा कि उच्च शिक्षा राज्यमंत्री ने विपरीत परिस्थितियों से लड़कर आज जिस तरह से राजनीति में आगे बढ़कर शाहाबाद विधानसभा का नाम रोशन किया में समाज के लिये बहुत गर्व की बात है। आज उनके जन्मदिन के अवसर पर भाजपा ओबीसी मोर्चा शाहाबाद नगर टीम के पदाधिकारियों द्वारा फल वितरित कर व पौधारोपण कर उनकी लम्बी उम्र की कामना की गई। भाजपा ओबीसी मोर्चा के शाहाबाद नगर अध्यक्ष दीपकमल राठौर नगर महामंत्री राजीव कुमार सोनी, नगर उपाध्यक्ष सचिन राठौर, नगर उपाध्यक्ष अभय शर्मा कंचन ,नगर कार्यकारिणी सदस्य राजकुमार राठौर ने कहा कि मंत्री शाहाबाद विधानसभा का गौरव है, उन्होंने सदैव समाज के साथ साथ हर वर्ग के लोगों की मदद की है। सभी के सुख दुख में वो सदैव खड़ी रहती है। हम सभी को उन पर नाज है। ईश्वर से कामना है कि वो सदैव स्वस्थ रहें व इसी तरह लोगों की मदद करती रहें। इस शुभ अवसर पर भाजपा ओबीसी मोर्चा शाहाबाद नगर अध्यक्ष दीपकमल राठौर के साथ सरकारी अस्पताल के डाक्टर आर.के. मिश्रा “चीफ़”, डाक्टर अनुज, नीरज राजपूत, नगर महामंत्री राजीव कुमार सोनी, नगर उपाध्यक्ष सचिन राठौर, नगर उपाध्यक्ष अभय शर्मा कंचन, नगर कार्यकारिणी सदस्य आदि लोग उपस्थित रहें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!