Welcome to RK NEWS 24 MEDIA   Click to listen highlighted text! Welcome to RK NEWS 24 MEDIA
BREAKING NEWSUncategorizedटॉप न्यूज़
Trending

SIR को लेकर प्रशासन की सक्रिय निगरानी, बोआरीजोर के विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण

मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य में पारदर्शिता और शुद्धता पर जोर

बोरियो/बोआरीजोर, 9 सितंबर 2026। मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) कार्य को लेकर बोरियो विधानसभा क्षेत्र में प्रशासनिक स्तर पर लगातार निगरानी की जा रही है। इसी क्रम में निर्वाची पदाधिकारी-सह-अनुमंडल पदाधिकारी श्री अमर जॉन आईन्द ने बोआरीजोर प्रखंड के विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर चल रहे पुनरीक्षण कार्य की प्रगति का जायजा लिया।निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित मतदान केंद्रों पर मौजूद बीएलओ एवं अन्य कर्मियों से मतदाता सूची पुनरीक्षण से संबंधित कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने निर्धारित प्रक्रिया के तहत मतदाताओं से प्राप्त प्रपत्रों, दस्तावेजों तथा अन्य आवश्यक कार्यों की स्थिति की समीक्षा की और कर्मियों को पूरी गंभीरता एवं जिम्मेदारी के साथ कार्य करने का निर्देश दिया।निर्वाची पदाधिकारी ने कहा कि मतदाता सूची लोकतांत्रिक व्यवस्था का महत्वपूर्ण आधार है। इसलिए इसके पुनरीक्षण के दौरान प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम सूची में शामिल हो तथा अपात्र अथवा त्रुटिपूर्ण प्रविष्टियों का नियमानुसार निराकरण किया जाए। उन्होंने अधिकारियों एवं बीएलओ को पारदर्शिता, शुद्धता और समयबद्धता के साथ कार्य पूरा करने पर विशेष जोर दिया।उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि पुनरीक्षण कार्य के दौरान आम मतदाताओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो और उन्हें आवश्यक जानकारी एवं सहयोग उपलब्ध कराया जाए। प्रशासन की ओर से क्षेत्र में चल रहे कार्यों की नियमित निगरानी करने की बात भी कही गई।मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण का उद्देश्य मतदाता सूची को अधिक शुद्ध, पारदर्शी और अद्यतन बनाना है, ताकि आगामी लोकतांत्रिक प्रक्रिया में पात्र मतदाताओं की अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित हो सके। प्रशासन की सक्रिय निगरानी से पुनरीक्षण कार्य को निर्धारित समय सीमा में बेहतर ढंग से पूरा करने की दिशा में प्रयास जारी है।

शुद्ध एवं अद्यतन मतदाता सूची ही सशक्त लोकतंत्र की मजबूत नींव है।

MD ASFAK HUSSAIN (vicky)

सच की आवाज़°हर खबर आप के साथ

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!