Welcome to RK NEWS 24 MEDIA   Click to listen highlighted text! Welcome to RK NEWS 24 MEDIA
BREAKING NEWSUncategorized
Trending

जिला योजना की योजनाओं को समय पर पूरा करने का निर्देश, डीसी ने की समीक्षा

अनाबद्ध निधि से संचालित योजनाओं के क्रियान्वयन में गुणवत्ता और तेजी पर जोर

साहिबगंज, 9 सितंबर। उपायुक्त श्री दीपक कुमार दूबे की अध्यक्षता में जिला योजना अनाबद्ध निधि के अंतर्गत संचालित विभिन्न विकास योजनाओं की समीक्षा की गई। बैठक में योजनाओं की वर्तमान प्रगति, लंबित कार्यों तथा उनके क्रियान्वयन में आ रही समस्याओं की विस्तार से जानकारी ली गई।उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि लंबित योजनाओं को निर्धारित समय-सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा किया जाए। उन्होंने कहा कि विकास योजनाओं के क्रियान्वयन में अनावश्यक विलंब किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं होगा। सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए योजनाओं को तेजी से धरातल पर उतारें।बैठक के दौरान विकास कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग और स्थल निरीक्षण पर भी विशेष जोर दिया गया। उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि योजनाओं की प्रगति का समय-समय पर भौतिक सत्यापन किया जाए, ताकि कार्य की गुणवत्ता सुनिश्चित होने के साथ-साथ सरकारी राशि का समुचित उपयोग भी हो सके।उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन का उद्देश्य विकास योजनाओं का लाभ आम लोगों तक समय पर पहुंचाना है। इसके लिए योजनाओं की स्वीकृति से लेकर उनके पूर्ण होने तक प्रत्येक स्तर पर निगरानी आवश्यक है। अधिकारियों को कार्यों की गुणवत्ता, पारदर्शिता और समयबद्ध क्रियान्वयन को प्राथमिकता देने का निर्देश दिया गया।जिला प्रशासन की ओर से स्पष्ट किया गया कि विकास कार्यों की प्रगति की लगातार समीक्षा की जाएगी और आवश्यकतानुसार स्थल निरीक्षण कर योजनाओं की वास्तविक स्थिति का जायजा लिया जाएगा।

MD ASFAK HUSSAIN (vicky)

सच की आवाज़°हर खबर आप के साथ

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!