Welcome to RK NEWS 24 MEDIA   Click to listen highlighted text! Welcome to RK NEWS 24 MEDIA
E-Paperhttps://rknews24.in/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifUncategorizedयूपीहरदोईहादसा

अल्ट्रासाउंड कराकर घर लौट रही नवविवाहिता की हादसे में मौत, रोडवेज बस ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर

सांडी रोड पर कबीरपुरवा गांव के पास दर्दनाक हादसा, शादी के महज कुछ महीने बाद उजड़ गया सुहाग #हरदोई/सांडी।

हरदोई/सांडी।सांडी थाना क्षेत्र में मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे ने दो परिवारों की खुशियां छीन लीं। सांडी रोड पर कबीरपुरवा गांव के पास रोडवेज बस की टक्कर से बाइक सवार 21 वर्षीय नवविवाहिता मोहिनी देवी की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया।

जानकारी के मुताबिक, नोनखारा गांव निवासी विकास कुमार अपनी पत्नी मोहिनी देवी का हरदोई में अल्ट्रासाउंड कराने के बाद बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान पीछे से आ रही कानपुर डिपो की रोडवेज बस ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मोहिनी सड़क पर जा गिरीं और गंभीर चोट लगने के कारण उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

मोहिनी की शादी इसी वर्ष 21 अप्रैल को विकास कुमार के साथ हुई थी। वह सांडी क्षेत्र के सखेड़ा गांव निवासी रामप्रकाश की बेटी थीं। शादी के कुछ ही महीनों बाद हादसे में उनकी मौत की खबर से मायके और ससुराल दोनों पक्षों में मातम पसर गया।

हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसे के बाद रोडवेज बस चालक बस लेकर मौके से फरार हो गया।

पुलिस ने फरार बस और चालक की तलाश शुरू कर दी है। घटना को लेकर पुलिस मामले की जांच में जुटी है। एक नवविवाहिता की असमय मौत से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!