Welcome to RK NEWS 24 MEDIA   Click to listen highlighted text! Welcome to RK NEWS 24 MEDIA
Uncategorized

सफाई कर्मचारी का बेटा बना दरोगा संघ के जिलाध्यक्ष राघवेंद्र तिवारी ने किया स्वागत

गोंडा उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष राघवेंद्र तिवारी के नेतृत्व में संघ के पदाधिकारी विकासखंड वजीरगंज के ग्राम पंचायत अनभुला निवासी अखिलेश सिंह सफाई कर्मचारी के पैतृक आवास पर पहुंचकर उनके बेटे कीर्तिवर्धन सिंह जिनका चयन अभी जल्द ही दरोगा के पद पर हुआ है उनके पिताजी नवाबगंज ब्लॉक में सफाई कर्मचारी के पद पर कार्यरत हैं संघ को जानकारी मिलने पर फूल माला मिठाई लेकर सफाई कर्मचारी के बेटे व परिवार को फूल माला पहनाकर व हनुमान जी की तस्वीर व गमछा भेंट कर संघ ने स्वागत किया कर्मचारियों में खुशी की लहर है संघ के जिलाध्यक्ष ने भविष्य में अन्य कर्मचारियों के परिवार व बच्चों को कड़ी मेहनत करके प्रतियोगी परीक्षाओं को पास करने के लिए आग्रह किया श्री तिवारी ने आश्वासन दिया कि जहां पर किसी भी कर्मचारी को आवश्यकता पड़ती है व संघ को याद करें संघ उसकी आवश्यकता को पूर्ण करेगा इस मौके पर पूर्व प्रधान पिंटू सिंह ब्लॉक अध्यक्ष वजीरगंज सनीराम कनौजिया ब्लॉक अध्यक्ष नवाबगंज राम सजीवन तिवारी ब्लॉक अध्यक्ष इटियाथोक लोकनाथ शुक्ला ब्लॉक अध्यक्ष मनकापुर अतुल तिवारी ब्लॉक अध्यक्ष बेलसर रघुनाथ मौर्य जिला उपाध्यक्ष विक्रमजीत सिंह ब्लॉक अध्यक्ष छपिया प्रदीप वर्मा महामंत्री मस्तराम यादव शिवनंदन मौर्य सतीश सिंह रामरूप वर्मा प्रमोद कुमार गुरु प्रसाद भारती प्रदीप कुमार राम भरोसे मौर्य सुनील कुमार राम मनोहर सहित कई पदाधिकारी उपस्थित रहे l

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!