Welcome to RK NEWS 24 MEDIA   Click to listen highlighted text! Welcome to RK NEWS 24 MEDIA
Uncategorized

देश की आन बान और शान है हमारा राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष/पूर्व सांसद रेख़ा वर्मा

गोण्डा,13अगस्त । देश की आन बान और शान है हमारा राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा यह विचार आज राष्ट्रीय उपाध्यक्ष/पूर्व सांसद रेख़ा वर्मा जी ने भारतीय जनता पार्टी द्वारा निकाली गई तिरंगा यात्रा में सहभागिता करके मुख्य अतिथि के रूप में कही ।
भाजपा मीडिया प्रभारी विवेक मणि श्रीवास्तव ने बताया कि आज भाजपा द्वारा तिरंगा यात्रा अम्बेडकर चौराहे से निकाली गई जहां पर मुख्य अतिथि व जिला अध्यक्ष श्री अकबाल बहादुर तिवारी व पार्टी के वरिष्ठ लोगों माल्यार्पण कर यात्रा का शुभारम्भ किया जो शहीदे आज़म भगत सिंह इण्टर कालेज होते हुए लाल बहादुर शास्त्री चौराहा होते हुए श्री गुरु नानक चौराहा से टाउन हॉल एक सभा के रूप में समाप्त हुई।कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष श्री अकबाल बहादुर तिवारी जी द्वारा करते हुए कहा गया कि यात्रा का उद्देश्य राष्ट्रीय भावना को जागृत करना और समाज को एक सूत्र में बाँधना होता है।कार्यक्रम के जिला संयोजक महामंत्री श्री राकेश तिवारी द्वारा तिरंगा यात्रा अभियान में आए सभी आगंतुकों का अभिनंदन किया । भाजपा मीडिया प्रभारी विवेक मणि श्रीवास्तव ने बताया कि कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष घनश्याम मिश्रा,पूर्व अध्यक्ष सूर्य नारायण तिवारी,विधायक रमापति शास्त्री, बावन सिंह,प्रभात वर्मा,विनय द्विवेदी ,प्रतीक भूषण सिंह,विधान परिषद सदस्य गोण्डा बलरामपुर अवधेश सिंह,सांसद प्रतिनिधि कमलेश पाण्डेय,पियूष मिश्रा,ब्लाक प्रमुख सुमित भूषण सिंह,आशीष मिश्रा,उपाध्यक्ष अर्जुन तिवारी,वंदना गुप्ता ,नीरज मौर्या,विशाल अग्रवाल,जनार्दन प्रसाद,प्रमोद चंचल,महेश तिवारी ,डॉक्टर रंजन शर्मा,महेंद्र सिंह छाबड़ा,अजीत सिंह सलूजा,महामंत्री विष्णू नारायण सिंह,रंजीत बाबा,वीना राय,जितेंद्र पाण्डेय,रीता सिंह,विद्या भूषण द्विवेदी,अनुपमा श्रीवास्तव,नंद किशोर नन्दू,अभिषेक दत्त त्रिपाठी,प्रिंस चौरसिया, जिला पदाधिकारी,मंडल अध्यक्ष,हज़ारों कार्यकर्ता व विभिन्न विद्यालयों के छात्रों ने अपनी सहभागिता की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!