Welcome to RK NEWS 24 MEDIA   Click to listen highlighted text! Welcome to RK NEWS 24 MEDIA
BREAKING NEWSE-Paperhttps://rknews24.in/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifUncategorizedगोंडा

कर्नलगंज में कानून-व्यवस्था तार-तार: युवक पर चाकू से प्राणघातक हमला,हालत गंभीर- लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर

देर रात घर में घुसकर किया हमला, आरोपी फरार; पुलिस की गश्त पर उठे सवाल

गोण्डा। कर्नलगंज कोतवाली क्षेत्र में कानून-व्यवस्था की पोल खोलने वाली वारदात सामने आई है। नगर कर्नलगंज के कैलाशबाग़ मोहल्ले में मंगलवार देर रात घर में घुसकर राहुल गोस्वामी व उनके परिवार पर चाकू से प्राणघातक हमला कर दिया गया। हमले में राहुल गोस्वामी गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें पहले जिला अस्पताल गोण्डा और हालत नाजुक होने पर लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया है। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है।

 

रात के अंधेरे में घर पर बोला धावा

 

आरोप है कि नीरज गोस्वामी और जतिन तिवारी ने मंगलवार देर रात राहुल गोस्वामी के घर में घुसकर उन पर चाकू से ताबड़तोड़ वार किए। परिजनों को बचाने आए अन्य सदस्यों पर भी हमला करने का प्रयास किया गया। चीख-पुकार सुनकर मोहल्ले के लोग दौड़े, लेकिन तब तक आरोपी फरार हो चुके थे। खून से लथपथ राहुल को परिजन तत्काल सीएचसी कर्नलगंज ले गए, जहां से डॉक्टरों ने गोण्डा जिला अस्पताल रेफर कर दिया। स्थिति गंभीर देख चिकित्सकों ने लखनऊ ट्रॉमा सेंटर भेज दिया, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।

 

पुलिस की गश्त पर सवाल, आरोपी फरार

 

घटना ने पुलिस की रात्रि गश्त और सक्रियता को कटघरे में खड़ा कर दिया है। नगर क्षेत्र में देर रात घर में घुसकर चाकूबाजी की घटना से कानून-व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि मोहल्ले में आपराधिक तत्व सक्रिय हैं, लेकिन पुलिस की निष्क्रियता से उनके हौसले बुलंद हैं। घटना के 12 घंटे बाद भी आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर हैं।

 

पुरानी रंजिश या कुछ और? पुलिस जांच में जुटी

 

पुलिस के मुताबिक हमले के पीछे पुरानी रंजिश बताई जा रही है, हालांकि सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है।

 

क्षेत्र में दहशत, उठी सुरक्षा की मांग

देर रात हुई इस वारदात से कैलाशबाग़ मोहल्ले में दहशत का माहौल है। लोगों ने रात में पुलिस गश्त बढ़ाने और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है। लगातार हो रही वारदातों से साफ है कि अपराधियों में पुलिस का खौफ खत्म हो चुका है। यदि समय रहते सख्त कार्रवाई नहीं हुई तो जनता का कानून से भरोसा उठ जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!