तिरंगे की शान में उमड़ा जनसैलाब, राष्ट्रभक्ति से सराबोर हुआ कर्नलगंज

तिरंगे की शान में उमड़ा जनसैलाब, राष्ट्रभक्ति से सराबोर हुआ कर्नलगंज
‘गोण्डा जनपद के करनैलगंज मे हर घर तिरंगा’ अभियान के अंतर्गत आज भईया भगवती इंटर कॉलेज, शाहपुर से बरदहा चौराहे तक भव्य तिरंगा पदयात्रा निकाली गई।
हाथों में तिरंगा और हृदय में राष्ट्रभक्ति लिए युवाओं एवं स्कूली बच्चों ने भी पूरे उत्साह और उमंग के साथ पदयात्रा में सहभागिता की। उनके जोश और देशप्रेम ने पूरे वातावरण को राष्ट्रभक्ति से सराबोर कर दिया।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में क्षेत्रवासियों की सहभागिता ने राष्ट्रीय एकता, अखंडता और गौरव का संदेश जन-जन तक पहुँचाया।
पदयात्रा को सफल बनाने के लिए सभी सम्मानित जनप्रतिनिधियों, पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, युवाओं, स्कूली बच्चों एवं समस्त क्षेत्रवासियों का हृदय से आभार।
भारत माता की जय!
वंदे मातरम्!
#तिरंगा_पदयात्रा #हर_घर_तिरंगा #राष्ट्रभक्ति #कर्नलगंज #भारत_माता_की_जय




