Welcome to RK NEWS 24 MEDIA   Click to listen highlighted text! Welcome to RK NEWS 24 MEDIA
BREAKING NEWSE-Paperhttps://rknews24.in/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gif

अपील मोटेशन की समस्या को लेकर मंत्री दीपक बिरुआ से मिलीं पाकुड़ विधायक निशात आलम

बरहरवा अंचल में करीब 200 अपील मोटेशन लंबित, ऑनलाइन लॉगिन में तकनीकी समस्या का मामला उठाया साहिबगंज/बरहरवा। पाकुड़ विधानसभा क्षेत्र की विधायक निशात आलम ने शुक्रवार को झारखंड सरकार के राजस्व, निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग के कैबिनेट मंत्री दीपक बिरुआ से मुलाकात कर साहिबगंज जिले के बरहरवा अंचल में अपील मोटेशन में आ रही तकनीकी समस्याओं से अवगत कराया। विधायक ने बताया कि तकनीकी समस्या के कारण क्षेत्र में करीब 200 अपील मोटेशन पिछले तीन महीनों से लंबित हैं। विधायक निशात आलम को स्थानीय ग्रामीणों के माध्यम से जानकारी मिली थी कि बरहरवा अंचल में अपील मोटेशन का कार्य प्रभावित हो रहा है। इसके बाद उन्होंने अंचलाधिकारी एवं संबंधित कर्मचारियों से मामले की जानकारी ली। अधिकारियों से बातचीत में सामने आया कि झारखंड सरकार की ओर से उपलब्ध कराए गए अंचलाधिकारी के ऑनलाइन लॉगिन में अपील मोटेशन के बाद जारी होने वाले शुद्धि पत्र में क्रेता एवं विक्रेता का विकल्प प्रदर्शित नहीं हो रहा है। इस तकनीकी समस्या के कारण जमीन की खरीद-बिक्री करने वाले लोगों के नाम स्पष्ट रूप से दर्ज नहीं हो पा रहे हैं और अपील मोटेशन की प्रक्रिया पूरी नहीं हो पा रही है। हालांकि, नियमित मोटेशन का कार्य जारी है, लेकिन अपील मोटेशन में ऑनलाइन लॉगिन से जुड़ी समस्या के कारण बड़ी संख्या में मामले लंबित हैं। विधायक निशात आलम ने मंत्री दीपक बिरुआ के समक्ष पूरे मामले को गंभीरता से रखते हुए जल्द समाधान की मांग की। मामले को गंभीरता से लेते हुए मंत्री ने संबंधित विभाग के सचिव को तत्काल आवश्यक कार्रवाई कर तकनीकी समस्या का समाधान करने का निर्देश दिया। विधायक ने बताया कि मंत्री के आश्वासन के बाद विभागीय सचिव को समस्या के शीघ्र समाधान के लिए निर्देशित किया गया है। उन्होंने उम्मीद जताई कि जल्द ही तकनीकी समस्या दूर हो जाएगी और बरहरवा अंचल में लंबित अपील मोटेशन के मामलों का निष्पादन शुरू हो सकेगा। इससे जमीन संबंधी जरूरी कार्यों के लिए परेशान लोगों को राहत मिलेगी।

MD ASFAK HUSSAIN (vicky)

सच की आवाज़°हर खबर आप के साथ

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!