BREAKING NEWSE-Paperचित्रकूटयुवा
*पांच होनहार छात्रों को किया गया सम्मानित, यदुराज सिंह शिक्षा निकेतन, रामपुर नहरा में सम्मान समारोह*
चित्रकूट के पहाड़ी ब्लॉक क्षेत्र में स्थित स्वर्गीय यदुराज सिंह शिक्षा निकेतन, रामपुर नहरा में पांच मेधावी छात्रों को सम्मानित किया गया।

चित्रकूट के पहाड़ी ब्लॉक क्षेत्र में स्थित स्वर्गीय यदुराज सिंह शिक्षा निकेतन, रामपुर नहरा में पांच मेधावी छात्रों को सम्मानित किया गया। इन छात्रों ने यूपी बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय के टॉप टेन में जगह बनाई है। ग्रामीण क्षेत्र के इन पांच प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं में बालकुमार ने 88.6% अंक प्राप्त किए। उनके साथ शिवानी, आशा, नीलम, कामता और मंदाकिनी ने भी यूपी बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन कर अपने विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य राजेंद्र कुमार यादव, विवेक द्विवेदी, गौरीशंकर, सूरजभान, रवेंद्र और राजेंद्र सहित कई अध्यापक व अभिभावक उपस्थित रहे।




