Welcome to RK NEWS 24 MEDIA   Click to listen highlighted text! Welcome to RK NEWS 24 MEDIA
BREAKING NEWSUncategorizedदेश
Trending

पाकुड़ में हर्षोल्लास से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस

पाकुड़ में स्वतंत्रता दिवस पर जगह-जगह फहराया गया तिरंगा, राष्ट्रहित में योगदान का लिया संकल्प

पाकुड़। राष्ट्रीय पर्व 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शनिवार को पाकुड़ जिले में हर्षोल्लास एवं देशभक्ति के माहौल में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। आमजनों सहित सामाजिक एवं राजनीतिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने जगह-जगह राष्ट्रीय ध्वज फहराकर राष्ट्र को सलामी दी और देश की एकता, अखंडता एवं संप्रभुता की रक्षा का संकल्प लिया।पाकुड़ रेलवे स्टेशन परिसर में स्टेशन प्रबंधक लखीराम हेंब्रम ने ध्वजारोहण किया। वहीं ईस्टर्न जोनल रेलवे पैसेंजर्स एसोसिएशन कार्यालय एवं रेलवे मैदान में भाजपा नेता सह सामाजिक कार्यकर्ता हिसाबी राय ने तिरंगा फहराया। इस दौरान उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान के कारण आज देशवासी स्वतंत्र भारत में सांस ले रहे हैं। राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए देश के विकास में सभी को अपना योगदान देना चाहिए।चापाडांगा स्थित आकांक्षा कचरा प्रबंधन प्लांट परिसर में नगर परिषद उपाध्यक्ष राणा ओझा ने ध्वजारोहण किया। उन्होंने स्वच्छ, सुंदर एवं विकसित भारत के निर्माण में प्रत्येक नागरिक की भागीदारी को जरूरी बताया।अटल चौक, पाकुड़ में भाजपा जिलाध्यक्ष सरिता मुर्मू ने तिरंगा फहराया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प को साकार करने के लिए सभी को एकजुट होकर कार्य करना होगा।वहीं ईस्टर्न रेलवे मेन्स यूनियन के पाकुड़ कार्यालय में संजय कुमार ओझा ने ध्वजारोहण कर स्वतंत्रता सेनानियों को नमन किया। उन्होंने देश की प्रगति, शांति एवं समृद्धि की कामना की।स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पूरे जिले में उत्साह और देशभक्ति का माहौल देखने को मिला। विभिन्न स्थानों पर आयोजित कार्यक्रमों में लोगों ने राष्ट्रीय ध्वज को सलामी देते हुए राष्ट्र की उन्नति और मजबूत लोकतंत्र के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।

MD ASFAK HUSSAIN (vicky)

सच की आवाज़°हर खबर आप के साथ

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!