Welcome to RK NEWS 24 MEDIA   Click to listen highlighted text! Welcome to RK NEWS 24 MEDIA
E-Paperhttps://rknews24.in/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifUncategorizedराजनीतिहरदोई

*मुख्यमंत्री को ज्ञापन देने जा रहे किसान नेताओं को पुलिस ने रास्ते में रोका, एसडीएम को सौंपा 15 सूत्री ज्ञापन*  

हरदोई* । किसानों की विभिन्न समस्याओं और मांगों को लेकर मुख्यमंत्री को संबोधित

उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले के अन्तर्गत किसानों की विभिन्न समस्याओं और मांगों को लेकर मुख्यमंत्री को संबोधित 15 सूत्री ज्ञापन देने फर्रुखाबाद जा रहे भारतीय किसान यूनियन क्रांति के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को शाहाबाद पुलिस ने रास्ते में ही रोक लिया। पुलिस द्वारा रोके जाने के बाद मौके पर काफी देर तक हलचल बनी रही। बाद में किसान नेताओं ने उप जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर अपनी मांगों को शासन तक पहुंचाने की मांग की।

 

भारतीय किसान यूनियन क्रांति के जिला अध्यक्ष सत्यवीर सिंह के नेतृत्व में संगठन के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मुख्यमंत्री को संबोधित 15 सूत्री ज्ञापन देने फर्रुखाबाद जा रहे थे। इसी दौरान शाहाबाद पुलिस ने उन्हें रास्ते में रोक लिया और आगे जाने की अनुमति नहीं दी। पुलिस ने जिला अध्यक्ष सत्यवीर सिंह, तहसील अध्यक्ष गोलू कुमार समेत अन्य कार्यकर्ताओं को रोककर हिरासत में ले लिया।

 

पुलिस द्वारा रोके जाने के बाद किसान नेताओं ने मौके से ही उप जिलाधिकारी अवनीश कुमार को मुख्यमंत्री के नाम संबोधित 15 सूत्री ज्ञापन सौंपा। किसान नेताओं ने कहा कि ज्ञापन में किसानों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं और मांगों को प्रमुखता से उठाया गया है। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि ज्ञापन को शासन तक पहुंचाकर किसानों की समस्याओं का शीघ्र समाधान कराया जाए।

 

इस दौरान भारतीय किसान यूनियन क्रांति के जिला अध्यक्ष पश्चिमी अनुराग यादव, जिला उपाध्यक्ष रामनिवास, ब्लॉक अध्यक्ष शाहाबाद अतुल कुमार, जिला उपाध्यक्ष अरुण कुमार तथा तहसील अध्यक्ष गोलू कुमार समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

किसान नेताओं को रोकने के दौरान शाहाबाद पुलिस का पुलिस बल भी मौके पर मौजूद रहा। जिला अध्यक्ष सत्यवीर सिंह के साथ थाना प्रभारी अरविंद कुमार राय के नेतृत्व में पुलिसकर्मियों ने व्यवस्था संभाली। इस दौरान सिपाही मनोज गौड़, अंकित यादव और प्रेमचंद यादव भी मौजूद रहे।

 

किसान नेताओं ने कहा कि वे शांतिपूर्ण तरीके से अपनी मांगों को शासन तक पहुंचाने जा रहे थे। रास्ते में रोके जाने को लेकर उन्होंने नाराजगी जताई और कहा कि किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए उनकी आवाज शासन तक पहुंचना जरूरी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!