Welcome to RK NEWS 24 MEDIA   Click to listen highlighted text! Welcome to RK NEWS 24 MEDIA
BREAKING NEWSE-Paperटॉप न्यूज़यूपीराज्यस्कूल कॉलेज इंस्टिट्यूट यूनिवर्सिटी

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षाएं कल से, चित्रकूट के 40 केंद्रों पर कड़ी निगरानी

चित्रकूट। जिले में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षाएं कल से कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच प्रारंभ होंगी।

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षाएं कल से, चित्रकूट के 40 केंद्रों पर कड़ी निगरानी चित्रकूट। जिले में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षाएं कल से कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच प्रारंभ होंगी। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा संचालित इन परीक्षाओं के लिए जनपद में 40 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। सभी केंद्रों पर परीक्षा को नकलविहीन एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए व्यापक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
परीक्षाओं से पूर्व केंद्र व्यवस्थापकों द्वारा आवश्यक व्यवस्थाओं की समीक्षा कर ली गई है। केंद्र व्यवस्थापकों ने कक्ष निरीक्षकों एवं संबंधित शिक्षकों के साथ बैठक कर बोर्ड द्वारा जारी दिशा-निर्देशों की विस्तृत जानकारी दी और परीक्षा के दौरान पूर्ण सतर्कता बरतने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी पुलकित गर्ग ने सभी केंद्र व्यवस्थापकों को सख्त हिदायत दी है कि शासन की मंशा के अनुरूप परीक्षाएं पूरी तरह नकलविहीन कराई जाएं। उन्होंने स्पष्ट कहा कि जिसे जो दायित्व सौंपा गया है, उसका निर्वहन पूरी ईमानदारी और जिम्मेदारी के साथ किया जाए। परीक्षा संचालन में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जिला विद्यालय निरीक्षक रविशंकर ने बताया कि बोर्ड परीक्षा कराने के लिए सभी तैयारियां शासन के नियमानुसार पूरी कर ली गई हैं नकल रोकने के लिए सचल दल गठित किए गए हैं इसके अलावा निगरानी के लिए डीआईओएस कार्यालय में कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है

– चित्रकूट इंटर कॉलेज कर्वी में तैयारियां पूरी

चित्रकूट इंटर कॉलेज में केंद्र व्यवस्थापक डॉ. रणवीर सिंह चौहान ने सभी कक्ष निरीक्षकों की बैठक लेकर परीक्षा को सुव्यवस्थित एवं सकुशल संपन्न कराने के संबंध में बोर्ड के निर्देशों से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि केंद्र पर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर ली गई हैं।

छात्र-छात्राओं के बैठने के लिए कक्ष निर्धारित कर दिए गए हैं तथा सीटिंग प्लान के अनुसार रोल नंबर चस्पा कर दिए गए हैं। परीक्षा के दौरान नकल रोकने के लिए सचल दलों का गठन भी किया गया है, जो विभिन्न केंद्रों का निरीक्षण करेंगे।

प्रशासनिक अधिकारियों का कहना है कि सभी परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त सुरक्षा बल तैनात रहेंगे। केंद्रों के आसपास अनावश्यक भीड़ एकत्र न होने पाए, इसके लिए भी विशेष प्रबंध किए गए हैं।
जनपद में बोर्ड परीक्षाओं को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क है और शांतिपूर्ण, पारदर्शी एवं नकलविहीन परीक्षा संपन्न कराने का दावा किया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!