Welcome to RK NEWS 24 MEDIA   Click to listen highlighted text! Welcome to RK NEWS 24 MEDIA
BREAKING NEWSE-Paperhttps://rknews24.in/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gif

ज्वाय इलेक्ट्रिक बाइक शोरूम का भव्य उद्घाटन, पर्यावरण अनुकूल वाहनों को मिलेगा बढ़ावा

ज्वाय इलेक्ट्रिक बाइक शोरूम का भव्य उद्घाटन, पर्यावरण अनुकूल वाहनों को मिलेगा बढ़ावा

गोंडा। शहर के सर्कुलर रोड स्थित पेट्रोल पंप के सामने गुरुवार को ज्वाय इलेक्ट्रिक बाइक शोरूम का भव्य उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया। शोरूम का उद्घाटन समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता सूरज सिंह ने फीता काटकर किया।

इस अवसर पर सूरज सिंह ने कहा कि बढ़ती पेट्रोल कीमतों और पर्यावरण संरक्षण की आवश्यकता को देखते हुए इलेक्ट्रिक वाहनों की मांग तेजी से बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि इलेक्ट्रिक बाइक न केवल किफायती हैं, बल्कि प्रदूषण कम करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। ऐसे में ज्वाय इलेक्ट्रिक का यह नया शोरूम जिले के लोगों को आधुनिक और पर्यावरण अनुकूल परिवहन का बेहतर विकल्प उपलब्ध कराएगा।

उद्घाटन समारोह में कंपनी के वाइस प्रेसिडेंट ओम प्रकाश गुप्ता, डीलर राकेश कुमार अग्रवाल सहित देवेंद्र सिंह, मौसम गर्ग, यश गर्ग, आकाश गर्ग, अर्चित अग्रवाल, वंश अग्रवाल, मयंक अग्रवाल, आदित्य अग्रवाल, गौरव मोदनवाल, देवेश बंसल, प्रांशु नेवटिया, शिवम नेवटिया एवं शगुन रस्तोगी समेत अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान अतिथियों ने शोरूम का अवलोकन किया और ज्वाय इलेक्ट्रिक के विभिन्न मॉडलों की जानकारी प्राप्त की। उद्घाटन के अवसर पर क्षेत्र के लोगों में विशेष उत्साह देखने को मिला।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!