Welcome to RK NEWS 24 MEDIA   Click to listen highlighted text! Welcome to RK NEWS 24 MEDIA
E-Paperयूपीराज्य

नगर व क्षेत्र में जिस्म फरोशी के धंधे ने पसारे पैर

Box सम्पन्न वर्ग के बिगड़ैल युवकों के लिए कुछ होटल व रेस्टोरेंट बन रहे सुरक्षित ठिकाने

उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले के अंतर्गत सूत्रों के मुताबिक बताया जा रहा है। कि नगीना नगर व क्षेत्र में पिछले कुछ वर्षों में जिस्मफरोशी व वेश्यावृति का कारोबार तेजी से बढ़ रहा है। इस समाज विरोधी अवैध कारोबार को आधुनिक व सुरक्षित रूप से बढ़ावा देने में कुछ आलीशान होटल व रेस्टोरेंट भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे है,। जिन्हें शरीफ लोग सीधा चकला घर कहकर पुकारने लगे है। लेकिन

सूत्रों की माने तो नगर व क्षेत्र में कई वेश्यावृत्ति के कोठे चल रहे हैं। जिन पर बाहरी और दूरद राज संस्थानों से युवतियां लाई जा रही है। बताया जाता है। नगर क्षेत्र में आधा दर्जन से अधिक जिस्मफरोशी के अड्डे संचालित हैं। जिनमें हरिद्वार, काशीपुर, ज्वालापुर, नोएडा, मुरादाबाद, अफजलगढ़, धामपुर, कोतवाली देहात, नजीबाबाद व बढ़ापुर तथा अनेक ग्रामीण व बाहरी क्षेत्रों की युवतियां रोजाना जिस्मफरोशी के लिए अपने-अपने ठिकानों पर आ जाती हैं। स्कूल-कॉलेजों में पढ़ने वाली छात्राएं भी मौजमस्ती करने के लिए अपने पुरुष दोस्तो के साथ आती हैं। डिजिटल इंडिया के कारण किशोरावस्था से युवाओं के पास स्मार्ट फोन होते हैं और इन्हीं स्मार्ट फोन पर वीडियो कॉलिंग के बाद डील तय हो जाती है। एक तय स्थान पर जरूरतों को पूरा करने का काम कर दिया जाता है।, वेश्यावृत्ति के अड्डे चलाने वाली आश्रय देने के नाम पर मोटा धन वसूल करती है। बताया जाता है कि कुछ होटलों व रेस्टोरेंट स्वामी उनसे 10 कदम आगे ही हैं। जो घंटों के हिसाब से एक से दो हजार रुपए तक वसूल करने के बाद कमरा उपलब्ध करा देते है। जिसका एक उदाहरण कुछ वर्ष पूर्व नेशनल हाईवे 74 टोल प्लाजा के निकट स्थित एक होटल में छात्रा के साथ रेप होना है। उस घटना का मुकदमा थाना कोतवाली शहर बिजनौर में दर्ज हुआ है। लेकिन पुलिस ने जांच के नाम पर लीपापोती कर होटल स्वामी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। बताया जाता है ज्यादातर लड़कियां व महिलाएं तय रकम के बदले में ही अपनी मर्जी से आती हैं। लेकिन यदि रकम कम देने या न देने पर कोई विवाद हो जाता है तो फिर उक्त लड़कियों व महिलाओं द्वारा पुलिस में तहरीर देकर रेप का आरोप लगा कर मुकदमा दर्ज करा दिया जाता है। नगर व आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में सरेआम चल रहे जिस्मफरोशी के अड्डो के साथ-साथ धामपुर रोड ,पेट्रोल पम्प के पास स्थित होटलों व रेस्टोरेंट में जिस्मफरोशी का गोरख धंधा कराने के नाम पर चर्चाओं में है। जहां ग्रामीण क्षेत्रों की लड़कियों को लाकर कुछ सम्पन्न वर्ग के बिगड़ैल युवकों द्वारा पूरी रात लड़की के साथ मौजमस्ती की जाती हैं । ऐसी ही एक महिला के घर पर कुछ साल पूर्व पुलिस ने छापा मारकर लड़कियों व लड़कों को पकड़ा था । इसके अलावा दो-तीन अड्डे इसी के आसपास संचालित है जिन पर कुछ सफेदपोश और कई विभागों के कर्मचारी भी आते जाते देखे जाते हैं। आरोप है कि कुछ वर्ष पूर्व नेशनल हाईवे स्थित एक दरगाह के पास एक छात्रा अपने दोस्तो के साथ पहुंचती है। जिसे खेतों में काम कर रहे कुछ किसानों ने भी देख लिया और गांव में सूचना दे दी। उसी समाज के कुछ युवकों ने पहुंच कर छात्रा के साथ-साथ आए उसके पुरुष दोस्त को बांधकर उससे गैंगरेप कर डाला। जिसमें पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था ।यदि प्रशासन ने इस ओर गम्भीरता के साथ कार्यवाही नहीं की तो भविष्य में नगर के हालात बेहद खराब होने से कोई नही रोक सकता है।जिसके लिए सरकारी तंत्र ही पूर्ण रूप से जिम्मेदार होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!