Welcome to RK NEWS 24 MEDIA   Click to listen highlighted text! Welcome to RK NEWS 24 MEDIA
BREAKING NEWSE-Paperhttps://rknews24.in/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifगोंडाटॉप न्यूज़यूपीराज्य

जनता का अटूट विश्वास ही भाजपा की सबसे बड़ी पूंजी* गोण्डा

*जनता का अटूट विश्वास ही भाजपा की सबसे बड़ी पूंजी* गोण्डा
“12 साल विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के” विषयक प्रबुद्ध जन सम्मेलन में भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित “12 साल विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के” विषयक प्रबुद्ध जन सम्मेलन का आयोजन भाजपा कार्यालय में कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश मंत्री शिव भूषण सिंह जी ने कहा कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष आकबाल बहादुर तिवारी जी ने की।
जिला मीडिया सह प्रभारी अभिषेक दत्त त्रिपाठी ने बताया
मुख्य अतिथि शिव भूषण सिंह जी ने अपने उद्बोधन में कहा कि मोदी सरकार के 12 वर्ष सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को समर्पित रहे हैं। उन्होंने केंद्र सरकार की विभिन्न जनहितकारी योजनाओं, किसानों, महिलाओं, युवाओं एवं गरीबों के उत्थान के लिए किए गए कार्यों तथा विकसित भारत के संकल्प को विस्तार से रखा। उन्होंने कहा कि जनता का अटूट विश्वास ही भाजपा की सबसे बड़ी पूंजी है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए आकबाल बहादुर तिवारी जी ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करें तथा विकसित भारत के निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में बीते 12 वर्षों में भारत ने विकास, सुशासन, जनकल्याण, आत्मनिर्भरता, सांस्कृतिक गौरव और वैश्विक प्रतिष्ठा के क्षेत्र में अभूतपूर्व उपलब्धियां प्राप्त की हैं।कार्यक्रम के संयोजक व जिला महामंत्री राकेश तिवारी ने कार्यक्रम की रूपरेखा की जानकारी दी ।कार्यक्रम का संचालन हरीश जी ने किया।इस अवसर पर प्रमुख रूप से विधायक प्रभात वर्मा जी, सूर्यनारायण तिवारी जी, नीरज मौर्य जी जिला उपाध्यक्ष भाजपा गोण्डा, संदीप सिंह जी, प्रमोद आर्य जी, चंचल जी, जनार्दन वर्मा जी, वंदना गुप्ता जी, विष्णु प्रताप नारायण सिंह जी, रंजीत बाबा जी, दीपक गुप्ता जी, राघव राम तिवारी,विष्णु पाण्डेय जी उमेश शुक्ला जी, राम प्रकाश गुप्ता जी, केके श्रीवास्तव जी, राजा बाबू गुप्ता जी, एवं श्री अजय सिंह पिंटू जी सहित बड़ी संख्या में प्रबुद्धजन, भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!