Welcome to RK NEWS 24 MEDIA   Click to listen highlighted text! Welcome to RK NEWS 24 MEDIA
BREAKING NEWSE-Paperगोंडायूपीराज्य

महिला कल्याण विभाग द्वारा सीएचसी मनकापुर में आयोजित किया गया कन्या जन्मोत्सव कार्यक्रम*

*महिला कल्याण विभाग द्वारा सीएचसी मनकापुर में आयोजित किया गया कन्या जन्मोत्सव कार्यक्रम*
गोण्डा। महिला कल्याण विभाग द्वारा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजनांतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मनकापुर में कन्या जन्मोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में हब फॉर एम्पावरमेंट ऑफ वीमेन टीम द्वारा सीएचसी पर जन्म लेने वाली 11 बालिकाओं के साथ केक काटकर कन्या जन्मोत्सव मनाया गया और बालिकाओं की मां व परिजनों से उनकी बेहतर देखभाल की अपील की गयी। डिस्ट्रिक्ट मिशन कोऑर्डिनेटर शिवेन्द्र श्रीवास्तव ने बताया कि समस्त 11 बालिकाओं को तौलिया, कपड़ा किट वितरित किया गया। जेण्डर स्पेशलिस्ट ज्योत्स्ना सिंह ने कन्या सुमंगला योजना, बाल सेवा योजना सहित अन्य योजनाओं के बारे में जानकारी दी। जेण्डर स्पेशलिस्ट राज कुमार आर्य ने सभी को हेल्पलाइन नम्बर 112, 1098, 1090, 1076 की जानकारी देते हुए बताया कि किसी भी कठिनाई में की मदद के लिए कोई भी टोल फ्री नम्बर पर कॉल कर सकता है। इस दौरान बीपीएम सुमेश कुमार मिश्रा , एआरओ सौरभ पाण्डेय, बीसीपीएम नवनीत यादव व आशा आदि लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!