Welcome to RK NEWS 24 MEDIA   Click to listen highlighted text! Welcome to RK NEWS 24 MEDIA
BREAKING NEWSE-Paperhttps://rknews24.in/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifUncategorizedगोंडायूपी

*थाना वजीरगंज व एसओजी/सर्विलास की संयुक्त टीमों द्वारा 01 वांछित हत्याभियुक्त को किया गया गिरफ्तार, निशानदेही पर आलाकत्ल लोहे का हसिया बरामद-*

गोण्डा पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये

*थाना वजीरगंज व एसओजी/सर्विलास की संयुक्त टीमों द्वारा 01 वांछित हत्याभियुक्त को किया गया गिरफ्तार, निशानदेही पर आलाकत्ल लोहे का हसिया बरामद-*

 

गोण्डा पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी राधेश्याम राय के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी तरबगंज उमेश्वर प्रभात सिंह के नेतृत्व में थाना वजीरगंज व एसओजी/सर्विलास की संयुक्त टीमों द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0-256/2026 धारा 103(1) बी0एन0एस0 से सम्बन्धित आरोपी हत्याभियुक्त संदीप सिंह उर्फ सत्येन्द्र सिंह पुत्र स्व0 बद्री सिंह निवासी ग्राम चाचापुरवा दुर्जनपुरघाट थाना वजीरगंज जनपद गोण्डा को चंदापुर की तरफ जाने वाली पक्की सड़क से गिरफ्तार कर उसकी निशादेही पर 01 अदद लोहे का हसिया आलाकत्ल बरामद किया गया ।दिनांक 27.06.2026 को रात्रि लगभग 09:30 बजे थाना वजीरगंज को ग्राम दुर्जनपुर में एक व्यक्ति आजाद सिंह को पुरानी रंजीश को चाकू मारकर घायल कर देने की सूचना प्राप्त हुई । सूचना प्राप्त होते ही थाना वजीरगंज पुलिस तत्काल मौके पर पहुचकर घायल को उपचार हेतु सीएचसी वजीरगंज ले जाया गया, जहां चिकित्सकों द्वारा उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। घटना की सूचना पर उच्चाधिकारीगण द्वारा घटना का निरीक्षण किया गया, फील्ड यूनिट एवं डॉग स्क्वॉड द्वारा आवश्यक साक्ष्य संकलन की कार्यवाही की गई। मृतक के शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया गया । मृतक के भाई द्वारा प्राप्त तहरीर के आधार पर नामजद अभियुक्तों के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर घटना में संलिप्त अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु एसओजी / सर्विलांस सहित कुल चार टीमों का गठन किया गया है। आज दिनांक 29.06.2026 को थाना वजीरगंज व एसओजी/सर्विलास की संयुक्त टीमों द्वारा नामजद हत्याभियुक्त संदीप सिंह उर्फ सत्येन्द्र सिंह पुत्र स्व0 बद्री सिंह निवासी ग्राम चाचापुरवा दुर्जनपुरघाट थाना वजीरगंज जनपद गोण्डा को चंदापुर की तरफ जाने वाली पक्की सड़क से गिरफ्तार कर उसकी निशादेही पर 01 अदद लोहे का हसिया बरामद किया गया । गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना वजीरगंज पुलिस द्वारा अग्रिम वैधानिक कार्यवाही कर न्यायालय गोण्डा रवाना किया गया ।

*देवीपाटन मंडल ब्यूरो आवेश अंसारी*

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!