सड़क पर खड़ा बिजली का पोल बन सकता है हादसे का कारण, ग्रामीणों ने उठाई कार्रवाई की मांग
ग्रामीणों ने बिजली विभाग से मांग की है कि जनहित और सड़क सुरक्षा को देखते हुए पोल को शीघ्र सुरक्षित स्थान पर स्थानांतरित किया जाए

बिजनौर। नहटौर–शादीपुर मार्ग पर ग्राम मलकपुर देहरी के पास सड़क के बीच/किनारे खड़ा बिजली विभाग का पोल राहगीरों के लिए खतरा बना हुआ है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि बिजली विभाग की लापरवाही के कारण यह पोल सड़क पर खड़ा है, जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।
ग्रामीणों के अनुसार इस मार्ग पर दिनभर दोपहिया, चारपहिया आदि वाहन और पैदल यात्रियों का आवागमन रहता है। सड़क पर स्थित पोल के कारण वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ता है तथा दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। लोगों का कहना है कि कई बार संबंधित अधिकारियों को इस समस्या से अवगत कराया जा चुका है, लेकिन अभी तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई।
ग्रामीणों ने बिजली विभाग से मांग की है कि जनहित और सड़क सुरक्षा को देखते हुए पोल को शीघ्र सुरक्षित स्थान पर स्थानांतरित किया जाए। क्षेत्रवासियों का कहना है कि यदि समय रहते समस्या का समाधान नहीं हुआ तो किसी भी दुर्घटना की जिम्मेदारी संबंधित विभाग की होगी।
संवाददाता
रविल कुमार
जिला ब्यूरो चीफ बिजनौर




