Welcome to RK NEWS 24 MEDIA   Click to listen highlighted text! Welcome to RK NEWS 24 MEDIA
BREAKING NEWSE-Paperयूपीलोकल न्यूज़

लाखों खर्च होने के बावजूद एक बूंद पानी के लिए तरस रहे, सब्जी मंडी के उपभोक्ता, महगे पानी खरीदने पर मजबूर

डीएम साहब मैं गिर जाऊंगा मुझे बचा लो

आवेश अंसारी की रिपोर्ट

 

गोंडा_____ भीषण गर्मी व तपिश भरी धूप में जहाँ एक तरफ नगर की प्रशासन मुख्य मार्ग व गली मोहल्ले में पियाऊ की व्यवस्था करवा रही है वहीं प्रदेश की सरकार व केंद्र सरकार ने बड़े-बड़े पानी की टंकी बनवाकर गली मोहल्ले, सब्जी मंडी, बस स्टॉप, गाँव इत्यादि जगह पर बृहद रूप से पानी पीने की व्यवस्था हेतु कदम उठाया है लेकिन विभागीय कर्मचारियों से लेकर ठेकेदार मनमानी से बाज नहीं आते ताजा मामला नयी सब्जी मंडी उतरौला रोड का है जहां मंडी के पदाधिकारी की देखरेख में तीन प्याऊ बने,जिसके बनने के बाद लोगों को लगा अब नि:शुल्क पानी मिल जाऐगा जो हो न सका। यहाँ का आलम यह है की तीनों पानी की टंकी से एक बूंद पानी नहीं निकलता और ना ही उसमें पानी भरने की कोई व्यवस्था ही की गई हां इतना जरूर है की जिन खम्भों पर छत बनाकर टंकी रखी गयी पिलर और छत के बीच का दरार मौत को दावत दे रहा है। जिसे साफ देखा जा सकता है कि वह अपने फाउंडेशन को छोड़ चुका ऐसे मे यह टंकी कब और किस समय धराशाई हो जाए और इसके चपेट में आकर कितने घायल हो कितनो की मौत हो इसका आकलन पूर्व में किया जाना उचित नहीं है लेकिन यह तय है कि जिस दिन यह टंकी गिरी बड़ी घटना को अंजाम दे देगा सवाल यह उठता है कि जब सब्जी मंडी में लगवाए गए तीनों पानी की टंकी के निर्माण मे ठेकेदार व सरकारी महकमा व सब्जी मंडी के तमाम पदाधिकारियों की लापरवाही झलकती है और बंदरबाँट से इंकार नहीं किया जा सकता है देखना यह होगा कि धूल चाट लेने को आतुर इस पानी की टंकी को गिरने से जिले की जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन कैसे अंकुश लगा पाती है यक्ष प्रश्न___?

आवेश अंसारी की रिपोर्ट

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!