Welcome to RK NEWS 24 MEDIA   Click to listen highlighted text! Welcome to RK NEWS 24 MEDIA
E-Paperराज्यलोकल न्यूज़

हनुमान मंदिर सिधौली से निकाली गई भव्य कलश यात्रा, पुलिस प्रशासन का भी मिला सहयो

चित्रकूट के पहाड़ी ब्लॉक स्थित सिधौली गांव के प्रसिद्ध हनुमा

चित्रकूट के पहाड़ी ब्लॉक स्थित सिधौली गांव के प्रसिद्ध हनुमान मंदिर में शुक्रवार को नौ दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर गाजे-बाजे, डीजे और घोड़ों के साथ एक कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा में बड़ी संख्या में महिला श्रद्धालु पीले वस्त्र धारण कर सिर पर कलश रखकर शामिल हुईं।

यह यात्रा हनुमान मंदिर से शुरू होकर सिधौली, लोधन पुरवा और ब्योहरा गांव से गुजरी, जिसके बाद हनुमान मंदिर पर पूजा-अर्चना के साथ संपन्न हुई। कथा का शुभारंभ करते हुए कथावाचक श्री रामकिशोर पंडित जी महाराज ने कहा कि श्रीमद् भागवत कथा जीवन के उद्देश्य और दिशा को दर्शाती है। उन्होंने बताया कि इसे सुनने मात्र से ही संपूर्ण क्षेत्र सकारात्मक ऊर्जा से सशक्त हो जाता है। कलश यात्रा के दौरान भीड़ को नियंत्रित करने और कार्यक्रम को सकुशल संपन्न कराने में सरधुवा पुलिस प्रशासन का भी सहयोग रहा। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में आयोजक समिति के अध्यक्ष विश्वनाथ राजपूत, ग्राम प्रधान भानपुर शिवचरण अवस्थी, ओमप्रकाश द्विवेदी, रामसुधीर पाठक, विक्रम राजपूत, जागेश्वर राजपूत, राहुल राजपूत और सुशील द्विवेदी सहित कई प्रमुख लोग उपस्थित थे

District buro chief की रिपोर्ट हिमांशु राजपूत चित्रकूट

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!