मां पाटेश्वरी शक्ति संवाद से महिलाओं की समस्याओं का हो रहा त्वरित समाधान
महिलाओं की समस्याओं का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित, शक्ति संवाद में पहुंचे 35 मामलों पर एक सप्ताह में आख्या तलब

महिलाओं की समस्याओं का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित, शक्ति संवाद में पहुंचे 35 मामलों पर एक सप्ताह में आख्या तलब विवाद ,राशन,आवास, वृद्धा पेंशन पुलिस विवाद कर पारिवारिक विवाद तक, मां पाटेश्वरी शक्ति संवाद में मिली महिलाओं की शिकायतों को मिली प्राथमिकता
गोण्डा। मंडलायुक्त कार्यालय में आयोजित मां पाटेश्वरी शक्ति संवाद कार्यक्रम महिलाओं की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण का सशक्त माध्यम बन रहा है। सोमवार को आयोजित संवाद कार्यक्रम में 35 महिलाओं ने आयुक्त दुर्गा शक्ति नागपाल के समक्ष अपनी समस्याएं एवं शिकायतें प्रस्तुत कीं। आयुक्त ने सभी प्रकरणों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को एक सप्ताह के भीतर जांच कर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने तथा आवश्यकतानुसार फोटोग्राफ सहित आख्या प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।
आयुक्त ने कहा कि शक्ति संवाद कार्यक्रम के दौरान प्राप्त शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। प्रत्येक शिकायत का निस्तारण समयबद्ध, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से किया जाना चाहिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिकायत के निस्तारण से पूर्व शिकायतकर्ता से संवाद स्थापित कर उसकी संतुष्टि भी सुनिश्चित की जाए।
सोमवार को आयोजित महिला शक्ति संवाद कार्यक्रम में भूमि विवाद,राशन,आवास, वृद्धा पेंशन पुलिस विवाद, पारिवारिक विवाद आदि समस्याएं प्राप्त हुई जिनको आयुक्त द्वारा तत्काल संबंधित अधिकारियों को भेज कर एक सप्ताह के अंदर निस्तारण करने के निर्देश दिए गए विगत शक्ति संवाद कार्यक्रमों में प्राप्त कई शिकायतों का सफलतापूर्वक निस्तारण कराया जा चुका है। समस्या का समाधान हो गया। आयुक्त दुर्गा शक्ति नागपाल ने कहा कि मां पाटेश्वरी शक्ति संवाद का उद्देश्य महिलाओं की समस्याओं को सुनकर उनका समयबद्ध एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित करना है। कार्यक्रम के माध्यम से प्राप्त प्रत्येक शिकायत पर गंभीरता से कार्रवाई की जा रही है, जिससे महिलाओं को त्वरित न्याय एवं राहत मिल सके। माँ पाटेश्वरी शक्ति संवाद कार्यक्रम के अंतर्गत आयुक्त दुर्गा शक्ति नागपाल द्वारा महिलाओं की जनसमस्याओं सुना गया और तत्काल संबंधित अधिकारियों कार्यवाही करने के निर्देश दिये गए।


