Welcome to RK NEWS 24 MEDIA   Click to listen highlighted text! Welcome to RK NEWS 24 MEDIA
BREAKING NEWSE-Paperयूपीलोकल न्यूज़सीतापुर

डिजिटल इंडिया में ‘मैन्युअल’ घोटाला: मछरेहटा में बिना मजदूरों के ही चल रही मनरेगा!

प्रधान और रोजगार सेवक ने APO को दिया झांसा, बिना काम किए जॉब कार्ड से हो रही 'कली'

मछरेहटा (सीतापुर)। विकास खंड मछरेहटा की ग्राम पंचायत फतेह नगर और हरपालपुर में भ्रष्टाचार का एक अनोखा मामला सामने आया है। यहाँ ग्राम प्रधान और रोजगार सेवक ने मिलकर तकनीकी खामियों और निगरानी तंत्र की ढिलाई का फायदा उठाते हुए अधिकारियों की आंखों में धूल झोंक दी है।ताजा मामला 24 फरवरी का है, जहाँ कंप्यूटर स्क्रीन पर फीड किए गए डेटा ने भ्रष्टाचार की पोल खोल दी। इन पंचायतों में महिलाओं के नाम पर जॉब कार्ड तो जारी कर दिए गए और पोर्टल पर फोटो भी अपलोड कर दी गई, लेकिन दिलचस्प बात यह है कि उन तस्वीरों में कहीं भी महिलाएं नजर नहीं आ रही हैं। मजदूरों को कानों-कान खबर तक नहीं है और उनके नाम पर सरकारी धन की बंदरबांट की तैयारी है।

जिला संवाददाता… राम कृष्ण बाजपेई

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!