खाद्य सुरक्षा अधिकारी के विरुद्ध व्यापारियों ने उठाई निष्पक्ष जांच की मांग

खाद्य सुरक्षा अधिकारी के विरुद्ध व्यापारियों ने उठाई निष्पक्ष जांच की मांग
गोण्डा___ प्राप्त विवरण के अनुसार मामला जनपद गोंडा के गौरा चौकी क्षेत्र का है जहां के व्यापारियों ने अपने प्रार्थना पत्र के माध्यम से आरोप लगाते हुए यह कहा की खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉक्टर संजय कुमार सिंह उनके चहेते दलाल ओमप्रकाश के द्वारा व्यापारियों को डरा धमका कर अवैध वसूली की जाती थी जबकि इसी मामले में फरवरी 2026 की एक रिपोर्ट के माध्यम से निलंबित चल रहे खाद्य सुरक्षा अधिकारी के चमचे व्यापारियों को उल्टे डराना धमकाना शुरू कर दिया और यह कहा की डॉक्टर संजय सिंह के रिश्तेदार दिल्ली में वरिष्ठ पदों पर आसीन है जिनके द्वारा आप व्यापारियों को दंडित किया जाएगा और यह कहते हुए अवैध वसूली का कार्य आज भी जारी है उक्त मामले में दर्जनों व्यापारियों ने आयुक्त महोदया को एक प्रार्थना पत्र देकर मांग उठाई और कहा कि खाद्य सुरक्षा अधिकारी संजय सिंह व उनके दलाल के विरुद्ध निष्पक्ष जांच करते हुए उनके विरुद्ध कड़ी दंडात्मक कार्यवाही करने की कृपा करें जिससे क्षेत्रीय व्यापारों को न्याय मिल सके अब देखना यह होगा कि जनपद मे फैली खाद सुरक्षा विभाग के भ्रष्टाचार में लिप्त डॉक्टर संजय सिंह व उनके दलाल के विरुद्ध क्या कार्रवाई होती है




