सपाइयों ने विभिन्न मांगों को लेकर एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
गोण्डा।
गौरा विधानसभा में समाजवादी पार्टी ने क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं को लेकर आवाज बुलंद की है। सपा नेता हफीज मलिक की ओर से मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन भेजा गया है। जिसमें क्षेत्र के विकास और जनहित से जुड़े कई अहम मुद्दे उठाए गए हैं।समाजवादी पार्टी के 301 गौरा विधानसभा क्षेत्र के नेता हफीज मलिक मनकापुर तहसील में राजपाल को संबोधित एक दिया। ज्ञापन में मांग की है कि स्वतंत्रता संग्राम सेनानी मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय के 38 भवनों को ध्वस्त करने के आदेश को वापस लिया जाए और विद्यार्थियों के भविष्य को देखते हुए विश्वविद्यालय को पुनः मान्यता दी जाए।
ज्ञापन में यह भी कहा गया है कि जिन भूमिहीन किसानों के नाम जमीन नहीं है और जो वर्षों से ग्राम समाज या बंजर भूमि पर खेती कर अपने परिवार का भरण-पोषण कर रहे हैं, उन्हें भूमि का मालिकाना हक दिया जाए, ताकि उनका जीवन सुरक्षित हो सके।
इसके अलावा प्रदेश में बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी और बिगड़ती कानून-व्यवस्था पर भी चिंता जताते हुए सरकार से प्रभावी कदम उठाने की मांग की गई है। वहीं ई-20 नीति की समीक्षा कर किसानों, आम जनता और व्यापारियों के हित में आवश्यक संशोधन किए जाने की भी मांग उठाई गई है। नेता अब्दुल हाफिज मलिकका कहना है कि ये सभी मांगें जनहित से जुड़ी हैं और सरकार को इन पर गंभीरता से विचार करते हुए शीघ्र निर्णय लेना चाहिए। अब देखना होगा कि सरकार इस ज्ञापन पर क्या रुख अपनाती है।




