Welcome to RK NEWS 24 MEDIA   Click to listen highlighted text! Welcome to RK NEWS 24 MEDIA
BREAKING NEWShttps://rknews24.in/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gif

पाकुड़ में विशेष वाहन जांच अभियान, नियम तोड़ने वालों पर ऑनलाइन चालान

पाकुड़। यातायात नियमों के पालन को लेकर पाकुड़ में बुधवार को विशेष वाहन जांच अभियान चलाया गया। पुराने उपायुक्त कार्यालय चौक के समीप शाम 4 बजे से 7 बजे तक चले अभियान में दोपहिया, तिपहिया और चारपहिया वाहनों की जांच की गई। जांच अभियान के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की गई। करीब 40 से 50 दोपहिया तथा 20 से 30 तिपहिया वाहनों के विरुद्ध ऑनलाइन चालान की कार्रवाई की गई। इस दौरान वाहन चालकों के आवश्यक दस्तावेजों की भी जांच की गई। अभियान के दौरान वाहन चालकों को हेलमेट पहनने, चारपहिया वाहन में सीट बेल्ट लगाने, वैध दस्तावेज साथ रखने तथा सभी यातायात नियमों का पालन करने के लिए जागरूक किया गया। अधिकारियों ने वाहन चालकों से सड़क सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए नियमों का पालन करने की अपील की। प्रशासन की ओर से इस तरह के जांच अभियान का उद्देश्य यातायात नियमों के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाना है।

MD ASFAK HUSSAIN (vicky)

सच की आवाज़°हर खबर आप के साथ

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!