BREAKING NEWSE-Paperhttps://rknews24.in/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifUncategorizedहरदोई
हरदोई। जिला हरदोई के विकासखंड टोडरपुर की ग्राम पंचायत जलालपुर के मजरा हुसैनापुर में आज किसान बैठक आयोजित की गई।
किसान बैठक में प्रमुख समस्याओं पर हुई चर्चा

हरदोई। जिला हरदोई के विकासखंड टोडरपुर की ग्राम पंचायत जलालपुर के मजरा हुसैनापुर में आज किसान बैठक आयोजित की गई। बैठक में क्षेत्र के किसानों की प्रमुख समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई और उनके समाधान को लेकर विचार-विमर्श हुआ।
बैठक में किसानों ने खेती-किसानी से जुड़ी विभिन्न समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। किसान हितों से जुड़े मुद्दों पर चर्चा करते हुए संगठन की ओर से किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए हरसंभव प्रयास करने की बात कही गई।
बैठक में भारतीय किसान यूनियन क्रांति, हरदोई के जिला अध्यक्ष सत्यवीर सिंह सहित क्षेत्र के किसान मौजूद रहे। जिला अध्यक्ष सत्यवीर सिंह ने कहा कि किसानों की समस्याओं को मजबूती से उठाना और उनके हितों के लिए संघर्ष करना संगठन की प्राथमिकता है।




