Welcome to RK NEWS 24 MEDIA   Click to listen highlighted text! Welcome to RK NEWS 24 MEDIA
BREAKING NEWSE-PaperUncategorized

चित्रकूट के प्रख्यात संत श्री ओंकार दास ने देहदान का लिया संकल्प

मानवता की सेवा का सबसे बड़ा उदाहरण देखिए 

चित्रकूट : निर्मोही अखाड़ा के महंत ओंकारदास ने देहदान का संकल्प लिया है। यह मानवता की सेवा का सबसे बड़ा उदाहरण देखने को मिला है जब कोई व्यक्ति अपने जीवन के साथ-साथ मृत्यु के बाद भी समाज के काम आने का संकल्प ले। मंहत ओंकार दास ने बांदा के रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज में एनाटॉमी विभाग द्वारा जारी प्रमाण पत्र में ओंकार दास ने ‘देहदान महादान’ अभियान के तहत अपनी मृत्यु के बाद पार्थिव शरीर को चिकित्सा शिक्षा एवं शोध कार्य के लिए समर्पित करने की शपथ ली है। यह देहदान मेडिकल के एमबीबीएस व एमएस के छात्र-छात्राओं के अध्ययन और अनुसंधान में उपयोगी होगा, जिससे भविष्य में बेहतर डॉक्टर तैयार किए जा सकेंगे। इसके साथ ही शपथ पत्र में दिया है कि इनके उत्तरधिकारी अथवा परिवार में सदस्य मृत देह विषयक इनकी अंतिम इच्छा को पूर्ण करके कहा कि मृत देह को रानी दुर्गावती मेडिकल कांलेज बांदा को सौंपाकर परम कर्तव्य का पालन करेगें । संस्थान शपथकर्ता द्वारा जनहित में लिये गये सात्विक संकल्प हेतु आभार प्रकट करता है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!