Welcome to RK NEWS 24 MEDIA   Click to listen highlighted text! Welcome to RK NEWS 24 MEDIA
BREAKING NEWSE-Paperइटावादुर्घटनायूपीहादसा

हर्ष फायरिंग में युवक घायल, दो आरोपी गिरफ्तार

शादी समारोह में हर्ष फायरिंग कर युवक को घायल करने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

इटावा। थाना चौबिया पुलिस ने शादी समारोह में हर्ष फायरिंग कर युवक को घायल करने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से एक लाइसेंसी राइफल, एक अवैध देशी पिस्टल और कारतूस बरामद किया है।थाना चौबिया क्षेत्र के ग्राम नगला सिंह, मौजा मनिगांव निवासी सर्वेश सिंह ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 8 मई की रात विवाह समारोह के दौरान दूल्हा पक्ष के साथ आए सुदेश कुमार पुत्र रघुवीर सिंह और अशोक कुमार पुत्र सोवरन सिंह निवासी नगला केहरी, थाना बेवर, जनपद मैनपुरी ने फायरिंग की, जिसमें उनके पुत्र आयुष कुमार की कमर में गोली लग गई। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सुदेश कुमार एवं आदेश कुमार पुत्रगण रघुवीर सिंह निवासी ग्राम नगला केहरी, पोस्ट गढ़िया जिनकौरा, थाना बेवर, जनपद मैनपुरी को गिरफ्तार कर लिया। दोनों के विरुद्ध थाना चौबिया में बीएनएस एवं आर्म्स एक्ट की धाराओं में कार्रवाई की गयी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!