
जिला प्रशासन के माध्यम से राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन,
फतेहपुर। उत्तर प्रदेश काँग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग ने आज इस्लाम धर्म, पैगम्बर-ए-इस्लाम हजरत मोहम्मद सल्ल्लाहु अलैहि वसलल्म और उम्मुल मोमिनीन हज़रत आयशा (रज़ियल्लाहु अन्हा) के सम्बन्ध में की गई अमर्यादित असम्मान जनक टिप्पणी पर आपत्ति जताते हुए जिला प्रशासन केे माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजकर प्रभावी एवं विधिसम्मत कठोर कार्यवाही की मांग की।
कहा कि सोशल नेटवर्किंग के विभिन्न मंचों पर उसके वक्तव्य ओर तस्वीर विलुप्त की जाये। जिससे कि भविष्य मे किसी भी धर्म व धार्मिक व्यक्तियों अथवा समुदायों के सांस्कृतिक आचरण, खानपान, पर्व, पहनावा तथा पारम्परिक जीवन शैली के विरूद्ध अपमानजनक टिप्पणी अथवा व्यंग्य रचता है तो सवतः संज्ञान लेकर प्रभावी रोक लगाई जाए। ज्ञापन देने वालों में तीन कांग्रेसियों ने मुंह, कान व आंख बन्द कर जननायक राहुल गांधी के संदेश पर हिंसक भाषा के विरोध स्वरूप अन्याय का प्रतिरोध किया।
ज्ञापन देने वालों में प्रदेश उपाध्यक्ष मिस्बाहुल हक, जिला चेयरमैन अब्दुल हफीज, रमजान अली, चन्द प्रकाश लोधी उर्फ चन्दन बाबू एडवोकेट, संदीप साहू एडवोकेट, पुष्पा मौर्य एडवोकेट, शकीला बानो, हाफिज फैजान फारुकी, मौहम्मद अजीज, मोहम्मद आलम, एडवोकेट मोहम्मद राशिद सिद्दीकी, नफीस खां एडवोकेट, सैयद आसिफ मोहम्मद एडवोकेट, आमिरुज्जमा खान, ओमप्रकाश गिहार, फिरोज अहमद खां, इशतियाक अली एडवोकेट, गुलाम जब्बार आदि लोग शामिल रहे।



