Welcome to RK NEWS 24 MEDIA   Click to listen highlighted text! Welcome to RK NEWS 24 MEDIA
Uncategorized

अजय सिंह ने टिफिन बैठक में फरियादियों की सुनी समस्याएं

क्षेत्र में शहीदों की स्मृति को सहेजने के होंगे कार्य

गोण्डा।
मन की बात के तहत क्षेत्र में जनता की समस्याओं से रुबरु व उनके समाधान के लिए करनैलगंज विधायक अजय सिंह इन दिनो लोगों से मुखातिब होकर उनकी समस्याएं सुन रहे है। अपने आवास के कैम्प कार्यालय पर किसान मोर्चा की तरफ हुए टिफिन बैठक में फरियादियों की समस्याएं सुन उनका निराकरण कराया। जहां काफी संख्या में क्षेत्र की जनता पहुंच अपनी बातों को रखा।
रविवार को करनैलगंज क्षेत्र के कड़रू में क्षेेत्रीय विधायक अजय सिंह ने किसान मोर्चा के पदाधिकारी के साथ मिल क्षेत्र की जन समस्याओं के साथ साथ फरियादियों की समस्याओं का भी निराकरण किया। इस। अवसर पर विधायक अजय सिंह ने कहा कि आज की जनसुनवाई कार्यक्रम में किसान मोर्चा के जिलाउपाध्यक्ष अवधेश शर्मा की जानिब से टिफिन बैठक की गई है। जिसमें मोटे अनाज से बना भोजन पदाधिकारी व फरियादियों के साथ खाया गया। उन्होंने कहा बैठक में क्षेत्र से दूर दराज से आए हुए फरियादियों की समस्याएं तत्काल सुन अपने स्तर से उसे सुलझाया गया। वहीं जिला स्तर पर लंबित प्रकरण के संबंध में संबंधित अधिकारियों से बात कर उन्हें पूरा कराने का आश्वासन दिया गया। बैठक के दौरान उन्होंने सरकार की चल रही मूलभूत योजनाओं को लोगों के सम्मुख रखा। कारगिल विजय दिवस को लेकर उन्होंने कहा कि कारगिल युद्ध में हुए शहीदों की स्मृति सहेजने के लिए क्षेत्र में जल्द पर्याप्त कार्य कराए जाएंगे। जिससे युवाओं को इससे प्रेरित करने का प्रभावी माध्यम बनाया जाए। वहीं किसान मोर्चा के जिलाउपाध्यक्ष अवधेश शर्मा ने कहा कि 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर किसान मोर्चा के सभी पदाधिकारी पुरजोर से तैयारी में लगे हुए है और आगामी चुनाव में भाजपा प्रचंड बहुमत से सरकार बनाने जा रही है। इस अवसर कार्यालय परिसर में पौधरोपण भी किया गया। कार्यक्रम के इस मौके पर काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!