Welcome to RK NEWS 24 MEDIA   Click to listen highlighted text! Welcome to RK NEWS 24 MEDIA
BREAKING NEWSE-Paper

भाजपा में बढ़ी हलचल, लल्ला भैया की मुलाकातों से सियासी चर्चाएं तेज

तस्वीरें क्या संकेत दे रही हैं? क्या बरेली की राजनीति में आने वाला है कोई बड़ा बदलाव? या फिर अनिकेत शर्मा ‘लल्ला भैया’ को मिलने वाली है कोई बड़ी जिम्मेदारी?

  1. भाजपा में बढ़ी हलचल, लल्ला भैया की मुलाकातों से सियासी चर्चाएं तेज

बरेली। श्री महाकाल भारतीय सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिकेत शर्मा ‘लल्ला भैया’ की भाजपा के प्रमुख संगठनात्मक पदाधिकारियों से लगातार हो रही मुलाकातों ने बरेली के राजनीतिक गलियारों में हलचल बढ़ा दी है।

हाल ही में सामने आई कुछ तस्वीरें भी राजनीतिक चर्चाओं को हवा दे रही हैं। अनिकेत शर्मा ‘लल्ला भैया’ की भाजपा के वरिष्ठ नेताओं एवं संगठन से जुड़े पदाधिकारियों के साथ मुलाकातों की तस्वीरें सोशल मीडिया और स्थानीय राजनीतिक हलकों में चर्चा का विषय बनी हुई हैं।

ABVP के पुराने सक्रिय नेता रहे अनिकेत शर्मा की इन मुलाकातों को उनके राजनीतिक सफर के लिहाज से भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। तस्वीरें भले ही बहुत कुछ स्पष्ट न कह रही हों, लेकिन राजनीतिक गलियारों में इन्हें देखकर कयास लगाए जा रहे हैं कि आने वाले दिनों में कुछ बड़ा देखने को मिल सकता है।

हाल ही में मनोज़ पांडेय, युवा मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष रोहित मिश्रा, धर्मपाल सिंह एवं संगठन से जुड़े अन्य प्रमुख नेताओं से मुलाकात की चर्चाओं ने इन कयासों को और तेज कर दिया है।

चर्चा यह भी है कि भाजपा संगठन में अनिकेत शर्मा ‘लल्ला भैया’ को जल्द कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिल सकती है। हालांकि, इस संबंध में पार्टी की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।

वहीं दूसरी ओर, स्थानीय राजनीतिक हलकों में भी इस घटनाक्रम को लेकर कयासों का दौर तेज है। समर्थकों की निगाहें अब भाजपा संगठन की अगली घोषणा पर टिकी हैं।

तस्वीरें क्या संकेत दे रही हैं?

क्या बरेली की राजनीति में आने वाला है कोई बड़ा बदलाव?

या फिर अनिकेत शर्मा ‘लल्ला भैया’ को मिलने वाली है कोई बड़ी जिम्मेदारी?

इन सवालों के जवाब आने वाले दिनों में ही साफ होंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!