रोडवेज बस में कस्टम की छापेमारी, कई संदिग्ध बोरे व झोले बरामद।बस रुकते ही एक संदिग्ध युवक फरार, चालक-कंडक्टर से हुई पूछताछ,बरामद सामान को कस्टम टीम ले गई, बड़े खुलासे की संभावना।

नौतनवा/महराजगंज (आज)। भारत-नेपाल सीमा से जुड़े नौतनवा क्षेत्र में कस्टम विभाग की कार्रवाई से हड़कंप मच गया। सूचना के आधार पर कस्टम विभाग की टीम ने
शनिवार देर रात लगभग साढ़े दस बजे सोनौली से गोरखपुर जा रही रोडवेज बस का पीछा कर उसे गौशाला के सामने रोककर जांच की। बस रुकते ही उसमें सवार एक संदिग्ध युवक मौके से फरार हो गया। आशंका जताई जा रही है कि बरामद संदिग्ध सामान उसी युवक का हो सकता है।
जानकारी के अनुसार, कस्टम विभाग की टीम को किसी संदिग्ध सामान के रोडवेज बस से ले जाए जाने की सूचना मिली थी। इसके बाद टीम ने बस को रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान बस से कई बोरे और झोले बरामद हुए। कस्टम अधिकारियों ने बरामद सामान को अपने कब्जे में लेकर अपने साथ ले गए। इस दौरान बस के चालक और परिचालक से भी मौके पर पूछताछ की गई।प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बरामद बोरों और झोलों में कुछ विशेष प्रकार की सामग्री होने की बात सामने आई है। हालांकि, सामग्री की वास्तविक प्रकृति और मात्रा के बारे में कस्टम विभाग की ओर से अभी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। कार्रवाई के बाद टीम बरामद सामान लेकर रवाना हो गई।मामले में उस समय और भी चर्चा तेज हो गई, जब बस रुकते ही एक संदिग्ध युवक मौके से निकलकर फरार हो गया। बताया जा रहा है कि कस्टम टीम की कार्रवाई का शक होने पर युवक बस से उतरकर भाग निकला। फिलहाल कस्टम विभाग की ओर से मामले की जांच की जा रही है।इस संबंध में मौके पर पहुंचे कस्टम विभाग के अधिकारियों से जानकारी लेने का प्रयास किया गया, लेकिन उन्होंने मामले में कुछ भी बताने से इनकार कर दिया। अधिकारियों ने कस्टम कार्यालय पहुंचकर जानकारी लेने की बात कही और वहां से रवाना हो गए।
कस्टम विभाग की चुप्पी और बरामद संदिग्ध सामान को देखते हुए माना जा रहा है कि जांच पूरी होने के बाद मामले में कोई बड़ा खुलासा हो सकता है।चार बोरा में चार झोले में 80 किलो अखरोट बरामद किया गया।उपयुक्त सुधीर त्यागी के निर्देश में हुआ।
महराजगंज से ब्यूरो चीफ विनय त्रिपाठी की रिपोर्ट




