Welcome to RK NEWS 24 MEDIA   Click to listen highlighted text! Welcome to RK NEWS 24 MEDIA
BREAKING NEWSE-Paperधर्मस्कूल कॉलेज इंस्टिट्यूट यूनिवर्सिटी

अभिभावक अपने बच्चों को दें अच्छे संस्कार और मोबाइल से रखें दूर- सौरभ यादव 

सेंट थॉमस स्कूल में प्री-प्राइमरी 'पैरेंट्स डे' का हुआ शानदार आयोजन

चित्रकूट,21 फरवरी सेंट थॉमस सीनियर सेकेंडरी स्कूल, कर्वी में प्री-प्राइमरी कक्षाओं के नन्हे-मुन्ने बच्चों के लिए ‘पैरेंट्स डे’ का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपजिलाधिकारी (एसडीएम) चित्रकूट सौरभ यादव उपस्थित रहे।

स्कूल के छोटे बच्चों ने अपनी मनमोहक प्रस्तुतियों से उपस्थित जनसमूह का दिल जीत लिया। नन्हे कलाकारों ने विभिन्न ऋतुओं, खेलों और भारत के अलग-अलग राज्यों की संस्कृति पर आधारित रंगारंग नृत्य प्रस्तुत किए। बच्चों की प्रतिभा को देखकर अभिभावक भावविभोर हो उठे।

 

मुख्य अतिथि का संबोधन : स्मार्टफोन से दूरी और संस्कारों पर जोर

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि एसडीएम सौरभ यादव ने आधुनिक परवरिश पर विशेष जोर दिया और मोबाइल की लत से दूर रहने और संस्कार निर्माण पर जोर दिया।उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे अपने व्यस्त शेड्यूल से कुछ समय निकालकर बच्चों के साथ बिताएं।उन्होंने बच्चों को स्मार्टफोन की लत से दूर रखने की सलाह दी, ताकि उनके मानसिक और शारीरिक विकास पर बुरा प्रभाव न पड़े।मुख्य अतिथि ने बच्चों को घर के बुजुर्गों की देखभाल करने और उनके प्रति संवेदनशील बनने के संस्कार देने की बात कही।

उन्होंने कहा कि बच्चों को केवल किताबी ज्ञान तक सीमित न रखकर उन्हें ‘मल्टीडायमेंशनल’ बनाने पर ध्यान दें।

इस अवसर पर विद्यालय के प्रिंसिपल फादर बास्टिन अराकल, वाइस प्रिंसिपल सिस्टर शिजी और प्राइमरी सेक्शन की को-ऑर्डिनेटर सिस्टर जोम्सी, विशेष रूप से उपस्थित रहीं। कार्यक्रम की सफलता में प्राथमिक शिक्षिकाओं की कड़ी मेहनत और मार्गदर्शन का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम को सफल बनाने में शिक्षिका रंजना, नोरीन, सपना, अर्चना, प्रेरणा और वेलंगनी ने सक्रिय भूमिका निभाई और बच्चों को मंच के लिए तैयार किया। स्कूल प्रशासन ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया और सभी अभिभावकों का आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ, जिसमें बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!