भरथना, सैफई, सिविल लाइन, बढ़पुरा, इकदिल, बिठौली और बकेवर क्षेत्रों में हुई 8 वारदातों का खुलासा हुआ।
गिरोह करीब एक साल से चोरी का सामान इकट्ठा कर एक साथ बेचने की योजना बना रहा था

इटावा पुलिस ने स्कूलों में हो रही लगातार चोरियों का खुलासा करते हुए 4 शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया।।
आरोपी गर्मियों की छुट्टियों में बंद स्कूलों को निशाना बनाते थे और मिड डे मील सहित अन्य सामान चोरी करते थे।
भरथना, सैफई, सिविल लाइन, बढ़पुरा, इकदिल, बिठौली और बकेवर क्षेत्रों में हुई 8 वारदातों का खुलासा हुआ।
गिरोह करीब एक साल से चोरी का सामान इकट्ठा कर एक साथ बेचने की योजना बना रहा थाजिसे पुलिस ने विफल कर दिया।आरोपी बाइक से सामान ले जाते थे ताकि किसी को शक न हो।पुलिस ने इनके पास से तमंचा, तलवार, छुरा, टीवी, एसी समेत 30 से अधिक सामान बरामद किए।
यह कार्रवाई एसएसपी ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन में एसओजी और पुलिस टीम द्वारा की गई।
टीम को ₹25,000 का इनाम भी दिया गया है और आरोपियों पर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है फिलहाल जेल भेज दिया गया 


