Welcome to RK NEWS 24 MEDIA   Click to listen highlighted text! Welcome to RK NEWS 24 MEDIA
BREAKING NEWSUncategorized
Trending

दूधिजोल में हर घर तिरंगा अभियान के तहत ग्रामीणों के बीच तिरंगा वितरण

साहेबगंज। देशभक्ति की भावना को जन-जन तक पहुंचाने और विकसित भारत के संकल्प को साकार करने के उद्देश्य से हर घर तिरंगा, हर मन तिरंगा अभियान के तहत कोटालपोखर मंडल अंतर्गत दूधिजोल गांव में तिरंगा वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर आयोजित कार्यक्रम में साहेबगंज भाजपा जिला मंत्री बप्पी निर्मल प्रसाद एवं पूर्व मंडल महामंत्री शिवरतन रजवाड़ की सहभागिता रही। इस दौरान ग्रामीणों के बीच तिरंगा वितरित किया गया और लोगों से अपने-अपने घरों की छत पर सम्मानपूर्वक तिरंगा फहराने तथा राष्ट्रहित में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने का आह्वान किया गया।मौके पर भाजपा जिला मंत्री बप्पी निर्मल प्रसाद ने कहा कि तिरंगा केवल एक ध्वज नहीं, बल्कि देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। यह राष्ट्रीय गौरव, एकता, अखंडता और संप्रभुता का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान के माध्यम से प्रत्येक नागरिक के मन में राष्ट्रभक्ति की भावना को मजबूत करना सभी का सामूहिक दायित्व है।उन्होंने कहा कि हर घर तिरंगा, हर मन तिरंगा के संकल्प के साथ सभी को विकसित एवं आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए।कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों में उत्साह और देशभक्ति का माहौल देखने को मिला। उपस्थित ग्रामीणों ने अपने-अपने घरों पर तिरंगा फहराने तथा राष्ट्रहित में सदैव योगदान देने का संकल्प लिया।

MD ASFAK HUSSAIN (vicky)

सच की आवाज़°हर खबर आप के साथ

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!